खेल

Champions Trophy 2025 में इस टीम का खेलना हुआ कन्फर्म, वर्ल्ड कप में बड़ी-बड़ी टीम को दे चुकी है मात

Champions Trophy 2025: साल 2025 में पाकिस्तान की धरती पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजित होना है. चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. मेजबान देश होने के चलते पाकिस्तान पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नये नियम के अनुसार वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में टॉप की आठ टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी.

चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगा अफगानिस्तान

वर्ल्ड कप अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम फिलहाल छठे नंबर पर है. अगर पाकिस्तान की टीम टॉप आठ से बाहर हो जाती है तो ऐसे में पाकिस्तान समेत टॉप सात टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी. अफगानिस्तान टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई किया है. पहली बार ऐसा होगा, जब अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी.

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के बेहतरीन प्रदर्शन

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है.टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम को बांग्लादेश के हाथों जरूर हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके बाद टीम ने लय पकड़ी और कमाल का प्रदर्शन किया.हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का खेल दिखा रही है.

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के नाम चार जीत

अफगानिस्तान अब तक सात मैच खेली है. जिसमें उसे तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि, उसे चार मैच में जीत मिली है. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स को अफगानिस्तान ने हराया है. अब उसे दो मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. फिलहाल उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है.

पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है अफगान टीम

अफगानिस्तान टीम ने सात मैच में चार जीत दर्ज कर आठ अंकों के साथ अभी पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. अब अगर आगे के दो मैच में अफगानिस्तान को हार भी मिलती है तो वो सातवें स्थान से नीचे नहीं जा पाएगी. ऐसे में उसका सलेक्शन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हो जाएगा. वहीं अगर अफगानिस्तान आगे के दोनों मैच में जीत दर्ज करती है तो उसके वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहले ही जगह पक्की कर ली है.

ये भी पढ़ें- BAN vs SL: हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका, बांग्लादेश ने 3 विकेट से दी शिकस्त, असलंका का शतक नहीं आया काम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

खेत में मासूम से रेप कर गला घोंटा, फिर परिजनों के साथ बच्ची को ढूंढता रहा दरिंदा

Hamirpur Crime News: यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई…

8 minutes ago

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और बेटे के ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब के होशियारपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर…

9 minutes ago

जानें क्या होता है सीजर अटैक? क्यों और कैसे आता है दौरा, पढ़ें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Seizure Attack: सीजर अटैक यानी दौरा दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में अचानक गड़बड़ी के कारण…

12 minutes ago

Ayodhya Ram Mandir: SC का बड़ा झटका, राम मंदिर ट्रस्ट की निगरानी की मांग खारिज, सिविल कोर्ट का रास्ता साफ

Supreme Court: अयोध्या राम मंदिर स्थल और ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी याचिकाओं पर…

20 minutes ago

चूहे पर ऐसी दरिंदगी…! पूंछ बांधकर जिंदा जलाया, VIDEO वायरल हुआ तो झांसी पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा

उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…

29 minutes ago

टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम, 33 साल के दिग्गज एक्टर का निधन; सोते वक्त आया था सीजर अटैक

Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन…

42 minutes ago