शाकिब अल हसन (सोर्स-X)
Shakib Al Hasan Ruled Out From World Cup 2023: वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट में दूसरी जीत मिलने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं. दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में शाकिब की अगुवाली वाली बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से शिकस्त दी थी. इसी मैच में शाकिब अल हसन के बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में हल्कि चोट लग गई. जिसके बाद वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
बता दें कि सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में बांग्लादेश ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी. शाकिब अल हसन ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. शाकिब ने पहले गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए. उसके बाद बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने टारगेट का पीछा करते हुए 82 रनों की पारी खेली. शाकिब ने अपनी पारी के दौरान दो छक्के और 12 चौके लगाए.
बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन श्रीलंका के खिलाफ मैच में फॉर्म में दिखे. इसके अलावा टूर्नामेंट के अन्य मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. शाकिब के नाम सात मैचों में 186 रन दर्ज है. वहीं अगर टूर्नामेंट में विकेट की बात करें तो उनके नाम कुल पांच विकेट भी दर्ज है. बांग्लादेश को अब तक खेले गए आठ में से 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि, अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उसे जीत मिली है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में शाकिब अल हसन के अपील पर एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दे दिया गया. जिसके बाद से शाकिब की काफी आलोचना हो रही है. कई दिग्गज क्रिकेटर ने उसके इस फैसले को निराशा जनक बताया है. बता दें कि बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है.
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…