यूटिलिटी

Credit Card Bill Payment में RBI ने किया बड़ा बदलाव, ग्राहकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें कैसे?

Credit Card New Rules: अगर आप किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड बकाया भुगतान को लेकर नियम में बड़ा बदलाव किया है. यह बदलाव 1 जुलाई 2024 से लागू हो गया है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के माध्यम से सभी क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्‍टम ( BBPS ) के माध्यम से किए जाने चाहिए. इसका मैनेजमेंट नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI ) द्वारा किया जा रहा है.

इसका मतलब है कि प्रमुख बैंक जैसे HDFC बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्‍डर्स अपने बकाया बिल का भुगतान करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप CRED, PhonePe, Amazon Pay और Paytm का यूज नहीं कर पाएंगे. यह बदलाव बैंकिंग संस्‍थाओं के भारत बिल पेमेंट सिस्‍टम (BBPS) प्‍लेटफॉर्म के साथ रजिस्‍टर्ड नहीं होने के कारण हुआ है.

कार्ड होल्डर्स के पास क्या है ऑप्शन

रिपोर्ट में कहा था कि एचडीएफसी बैंक, जिसके पास 20 मिलियन क्रेडिट कार्ड हैं और एक्सिस बैंक के पास 14 मिलियन क्रेडिट कार्ड के ग्राहक हैं. इन दोनों बैंकों ने अभी तक भारत बिल पेमेंट सिस्टम को (BBPS) एक्टिव नहीं किया है. इस तरह फोनपे जैसे गैर-अनुपालन लेंडर्स को अब उनके या किसी अन्य बीबीपीएस सदस्य प्लेटफॉर्म के लिए कार्ड की बकाया राशि को संभालने की अनुमति नहीं होगी.

क्‍या होता है BBPS?

भारत बिल भुगतान सिस्‍टम (BBPS) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा डेवलप की गई थी. यह टेक्‍नोलॉजी कारोबार और कस्‍टमर्स के लिए पेमेंट कलेक्‍शन प्रॉसेसे को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, BBPS कस्‍टमर्स को बैंक ब्रांचेज और कलेक्‍शन स्टोर जैसे फिजिकल आउटलेट के नेटवर्क के लिए तैयार किया गया था. साथ-साथ यह देश भर में ऐप और वेबसाइट जैसे विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से आसानी से भुगतान करने में सक्षम बनाता है.

ये भी पढ़ें: हाथरस सत्संग मामले में क्या आयोजकों पर होगी कार्रवाई, जानिए इस तरह के हादसों पर क्या हैं नियम?

इन बैंकों ने अपना लिया है भारत बिल पेमेंट सिस्टम

SBI, यूनियन बैंक AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, फेडरल बैंक, ICICI बैंक, IDBI बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सारस्वत बैंक ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) को लाइव कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago