यूटिलिटी

घरेलू शेयर बाजार की बेरूखी और डॉलर की मजबूती के चलते रुपये में 11 पैसे की गिरावट

Mumbai: आज 02 जनवरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में गिरावट दर्ज की गई. 11 पैसे की गिरावट के साथ आज के दिन रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर आ गया.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की निकासी और डॉलर की मांग ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में फिसलकर 83.32 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है. रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.21 पर बंद हुआ था.

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.53 पर कारोबार कर रहा था. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 855.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Rohit Rai

Recent Posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फोन पर बातचीत के बाद हुआ हादसा; पुलिस जांच जारी

Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी…

1 minute ago

अचानक बरसे पत्थर, सड़कों पर मचा हड़कंप! जानिए उज्जैन की शाही मस्जिद पर कैसे हुआ बड़ा फैसला?

Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की अफवाह पर भड़की हिंसा और पत्थरबाजी के…

2 minutes ago

पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

PM Modi GST Relief: मोदी सरकार ने GST में 10% की कटौती कर उपभोक्ताओं को…

26 minutes ago

एआई की अजब-गजब लीला: गिटार बन गया बिना हेलमेट का सवारी, और कार ड्राइवर को थमा दिया हेलमेट चालान!

AI traffic camera mistake: बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने स्कूटर सवार की पीठ पर…

34 minutes ago

1 अक्टूबर की सुबह से बदल जाएंगे सारे नियम! बिना PUCC पेट्रोल पंप पहुंचे तो खाली हाथ लौटेंगे घर

Delhi NCR PUCC Rule: दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. 10,000…

49 minutes ago

चोल साम्राज्य की समुद्री विरासत और भारतीय इतिहास लेखन का असंतुलन

राजेन्द्र चोल की शक्तिशाली नौसेना ने हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक चोल साम्राज्य का…

51 minutes ago