यूटिलिटी

SBI Notification 2022: स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी का शानदार अवसर, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

SBI PO Notification 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 22 सितंबर 2022 को परिवीक्षाधीन अधिकारियों (PO) की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को अनलॉक किया है. ग्रेजुएट स्टूडेंट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co पर अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2022 से पहले खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, पहली परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को आयोजित होगी. एसबीआई पीओ की पहली परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा और उसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए चयनित किया जाएगा. एसबीआई बैंक साल 2022 के लिए लगभग 1673 वैकेंसी को भर रहा है.

योग्यता और आयु सीमा

एसबीआई पीओ 2022 के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडे्टस के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और उनकी आयु 30 साल से कम होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है.

स्टेट बैंक द्वारा जारी एसबीएआइ पीओ नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार कुल 1673 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा. इनमें से 648 वैकेंसी अनारक्षित हैं, जबकि 464 ओबीसी, 270 एससी, 131 एसटी और 160 ईडब्ल्यूएस कैटेगीर के कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व किया गया हैं.

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत कैंडिडेट्स को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार अपना एसबीआइ पीओ एप्लीकेशन 2022 सबमिट कर सकते है. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 750 रुपये के आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस का भुगतान नहीं करना होगा. एसबीआई पीओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक अपना एसबीआई पीओ एप्लीकेशन 2022 सबमिट कर सकते है.

-भारत एक्सप्रेस 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दूसरों के घरों में बर्तन मांझकर की पढ़ाई, फिर कैसे बने ‘विद्यासागर’? जानिए इस महान समाज सुधारक की दास्तान

Ishwar Chandra Vidyasagar Biography: ईश्वरचंद्र विद्यासागर भारत के महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और दया के…

12 minutes ago

Kerala Wellness Tourism: रूस समेत विदेशी पर्यटकों में बढ़ा आयुर्वेद, योग और वेलनेस का क्रेज; जानिए क्यों बना केरल पसंदीदा डेस्टिनेशन

 Kerala Wellness Tourism: केरल में आयुर्वेद, योग, मेडिटेशन और प्राकृतिक वातावरण के कारण वेलनेस टूरिज्म…

23 minutes ago

‘AI ले सकता है 100 करोड़ जान…’ बिल गेट्स की चेतावनी से दहली दुनिया; क्या है एक मात्र उपाय?

Bill Gates On AI Risks: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक हालिया साक्षात्कार में…

1 hour ago

CBSE Class 9: तीन भाषा नीति और गायब किताबें! जानिए कैसे सुलग रहा है 9वीं के छात्रों का भविष्य

Three Language Policy: सीबीएसई की तीन-भाषा नीति में बदलाव और नौवीं कक्षा की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों…

2 hours ago

Pitra Paksha 2026: 26 या 27 सितंबर? ज्योतिषाचार्य ने दूर किया श्राद्ध की पहली तारीख का बड़ा कंफ्यूजन

Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध से होगी,…

2 hours ago