देश

गिरफ्तारियों के खिलाफ पीएफआई का केरल में बंद, जबरन बंद करवाई दुकानें, हाईकोर्ट का कड़ा रुख

तिरुवनंतपुरम – केरल हाईकोर्ट ने पीएफआई के बंद होने पर कड़ा रुख दिखाया है. कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए संगठन के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एनआईए और ईडी के हाथों हुई अपने 19 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से नाराज पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने शुक्रवार को ‘केरल बंद’ का आह्वान किया है. ‘केरल बंद’ का सबसे ज्यादा असर राज्य के मुस्लिम इलाकों में देखा गया. कई जगहों पर, पीएफआई ने जबरन लोगों की दुकानें बंद करवायी.

ईडी और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को संयुक्त अभियान के तहत उनके नेतृत्व के शीर्ष अधिकारियों समेत 19 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. केरल पुलिस के व्यापक इंतजाम और सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और कई जगहों पर पथराव किया.

राज्य के स्वामित्व वाले केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की कई बसों पर पत्थरों से हमला किया. संपत्ति के नुकसान के अलावा, केएसआरटीसी स्टाफ के कुछ सदस्यों को हिंसक घटनाओं में चोटें आई हैं. पीएफआई कार्यकर्ताओं ने निजी वाहनों को भी नहीं बख्शा और उसमें भी तोड़फोड़ की.

कोल्लम में, संदिग्ध पीएफआई कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों से दो ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए. कोवलम में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर भी अधिकांश दुकानें बंद रहीं. हालांकि, कोट्टायम जिले में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago