Share Market Hike: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से नीतिगत दरों पर नरम रुख अपनाया गया है. इसका संकेत भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला है. भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा और प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए. इस दौरान बाजार में लगभग सभी क्षेत्रों में खरीदारी देखी गई जो कि निवेशकों के लिए छप्पर फाड़ रिटर्न लेकर आया है, तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार की चाल आज कैसे रही.
गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 929.60 (1.33%) अंकों की बढ़त के साथ 70,514.20 के स्तर पर जबकि निफ्टी 256.36 (1.23%) अंकों की मजबूती के साथ 21,182.70 के लेवल पर बंद हुआ है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक उछला जबकि निफ्टी भी 21200 के पार पहुंचने में सफल रहा.
यह भी पढ़ें-Delhi: आप नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब इतनी तारीख तक बढ़ी अंतरिम जमानत
बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी सेक्टर के शेयरों में दिखी. निफ्टी का आईटी इंडेक्स 3.5% मजबूत हुआ है. इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 33 अंक चढ़कर 69,584 पर बंद हुआ था. बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप चार लाख करोड़ रुपये बढ़कर 355.18 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर के अनुसार फेडरल रिजर्व की नरम टिप्पणी के बीच बाजार में उत्साह जारी रहा और यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया. फेड के रुख से 2024 में नीतिगत दर में कम से कम तीन बार कटौती का संकेत मिलता है. इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेज गिरावट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.
यह भी पढ़ें-Nitish Kumar की बनारस में होने वाली रैली कैंसिल, जानें क्यों हुआ ये फैसला
भारत के सकल घरेलू उत्पाद के पूर्वानुमान में सुधार, वैश्विक तेल की कीमतों में नरमी और मुद्रास्फीति को लक्ष्य स्तर तक लाने के आरबीआई के फैसले से बाजार में खरीदारी दिखी. रियल्टी और आईटी सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से बाजार में व्यापक आधार पर तेजी दिखी है.
-भारत एक्सप्रेस
WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…