यूटिलिटी

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्कीम में निवेश करने वालों को झटका! सरकार बंद कर सकती है स्कीम, जानिए क्या है वजह

Sovereign Gold Bond Scheme: अगर आप भी सोने में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है और इस खबर से आपको झटका भी लग सकता है. दरअसल, सोने में निवेश को हमेशा से फायदेमंद माना गया है. इसमें निवेश करने वालों को लॉन्ग टर्म में हमेशा फायदा ही मिलता है. इसलिए सरकार भी कई तरह की स्कीम चलाती है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में से एक है.

RBI ने लोगों को बाजार में कम भाव पर सोना खरीदने की सुविधा देते हुए 30 नवंबर 2015 को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की थी. अब ऐसी खबर आ रही है कि सरकार इस योजना को बंद करने वाली है. हालांकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना को समाप्त करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन इसपर अंतिम फैसला सितंबर 2024 में किया जाएगा.

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2015 में शुरू हुई थी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड RBI की ओर से जारी करता है इसलिए इसकी सरकारी गारंटी होती है. इसमें निवेश पर गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसमें निवेश पर सालाना 2.5% ब्याज मिलता है. यह पैसा हर 6 महीने पर निवेशकों के बैंक अकाउंट में डाल दिया जाता है. एसजीबी की पहली किस्त 30 नवंबर 2015 को आई थी जो नवंबर 2023 में मैच्योर हो गई. एसजीबी स्कीम की 2016-17 की सीरीज 1 अगस्त 2016 में आई थी. यह सीरीज अगस्त 2024 में मैच्योर करने जा रही है.

क्यों बंद हो सकती है SGB?

माना जा रहा है कि सरकार ने बजट 2024 में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया था जिसके बाद सोने के दाम में भारी गिरावट आई है. इससे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले लोगों को भी नुकसान हुआ है क्योंकि मैच्योरिटी पर उन्हें बहुत कम रिटर्न मिलेगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि सरकार इसे बंद करने पर विचार कर सकती है. हालांकि इस दावे को गलत बताया गया है और कहा कि एसजीबी पर रिटर्न दोहरे अंकों में रहेगा.

ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन से बंद हो जाएगी महिलाओं के लिए ये स्कीम, जानें क्या है वजह

अधिकारियों ने योजना को लेकर कही ये बात

अधिकारियों का कहना है कि आयात शुल्क में कमी का लक्ष्य बांड रिटर्न से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के बजाय डोमेस्टिक गोल्ड मार्केट को स्थिर करना और सोने को अधिक सुलभ बनाना है. एसजीबी योजना 2.5% की निश्चित वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है और उसके बाद बाजार से मिले रिटर्न का भी लाभ देती है. यानी निवेशकों को इस योजना के तहत डबल मुनाफा मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

60 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

1 hour ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago