उड़ते प्लेन को छत पर आकर लड़के ने लपक लिया
बचपन में आपने घर की छत से आसमान में उड़ान भरते देखा होगा. आपने इसमें सफर भी किया होगा और ये भी जानते होंगे कि प्लेन के लैंड होने के लिए सिर्फ और सिर्फ रनवे की जरूरत होती है. फिर भी हेलीकॉप्टर खेत या छत पर बने हेलीपैड पर उतर सकता है, लेकिन हवाई जहाज का छत पर उतरना चमत्कार ही है. फिर भी अगर कोई इसे अपने हाथ में लेने में कामयाब हो जाए तो आप क्या कहेंगे?
उड़ते हुए विमान को उतरता देख लड़के ने सीधे हाथों से उसे अपनी छत से पकड़ लिया (Boy Caught Plane Barehands). ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे खुद बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है वह उससे भी ज्यादा फनी है और जब आप पूरा वीडियो देखेंगे तो आपको ये कैप्शन वीडियो के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगेगा.
ये भी पढ़ें- महंगा हो जाएगा कार और पर्सनल लोन, बढ़ जाएगी EMI, इस बैंक ने बढ़ा दिया MCLR
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लेन आसमान में उड़ता नजर आ रहा है. उनकी हरकतों को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे उन्होंने अपनी दिशा खो दी है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. या तो विमान किसी घर से टकराएगा या दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा. वीडियो देखते ही देखते प्लेन एक घर की छत की तरफ बढ़ने लगता है और नीचे से लोग हैरानी से इसे देख रहे होते हैं. इसी बीच एक बच्चा प्लेन को अपने हाथों से पकड़ लेता है। 11 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. आप भी इसे एक बार जरूर देखें.
इस दिलचस्प वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- ‘आखिरकार इस वीडियो ने मुझे बेवकूफ बना दिया. इससे एक सीख भी मिली है कि हम अपनी समस्याओं को असल में जितनी होती है, उससे कहीं ज्यादा बड़ा बना लेते हैं.’ वीडियो चर्चा का विषय बन गया है और इसे 32 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. आपको बता दें कि क्लिप में एक टॉय प्लेन का इस्तेमाल किया गया है, जो बिल्कुल असली प्लेन जैसा दिखता है.
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…