ayushman bharat Yojna
Ayushman Bharat Yojna: सरकार आए दिन जनता के लिए कोई न कोई योजनाएं निकालती रहती है. इन्हीं में एक आयुष्मान भारत योजना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार इसी महीने पूर्ण बजट पेश करने वाली है. इस बार देश में मोदी की सरकार बनी है तो लोगों इसके फायदा होने की उम्मीद कर रहे हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस बजट में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने वालों की संख्या और बीमा राशि दोनों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है. इसमें कहा गया है कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली राशि की कवरेज लिमिट 5 लाख है. जिसे सरकार बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की तैयारी में है. वहीं NDA Govt अगले तीन सालों में अपनी प्रमुख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को दोगुना करने का विचार कर रही है.
अगर सरकार कवरेज लिमिट को बढ़ाकर दोगुना करने का ऐलान करती है. तो इससे देश की दो-तिहाई से ज्यादा आबादी को स्वास्थ्य कवर मिल जाएगा. इसके अलावा इस मामले में विचार करने की बात यह है कि जिन लोगों का इलाज करवाने में भारी भरकम खर्च लगता है. इस भारी भरकम खर्च से कई परिवार कर्ज में चले जाते हैं.
लेकिन अब कवरेज लिमिट बढ़ती है तो कई परिवारों को आर्थिक रूप से इलाज करवाने के लिए सहायता मिलेगी. सरकार इसको देखते हुए आयुष्मान योजना की कवरेज राशि की लिमिट को मौजूदा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने पर भी विचार-विमर्श कर रही है.
ये भी पढ़ें: पीएम किसान योजना का बढ़ सकता है पैसे? जानें इसे लेकर सरकारी की क्या है तैयारी
केंद्र सरकार इसी महीने आम बजट पेश करने वाली है इसके लिए 23 जुलाई 2024 की तारीख निर्धारित की गई है. इस बजट में इन प्रस्तावों में कुछ हिस्सों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है. अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाती है तो फिर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा तैयार अनुमान के अनुसार सरकारी खजाने पर हर साल 12,076 करोड़ रुपये की अतिरिक्त भार पड़ेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि अपने अगले टर्म में वो आयुष्मान भारत योजना के तहत उन तमाम लोगों को शामिल करेंगे, जिनकी उम्र 70 साल से ज्यादा है. यानी इसमें कोई नियम या शर्त लागू नहीं होगी. तमाम वर्गों के लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…