यूटिलिटी

ये प्राइवेट सेक्टर बैंक दे रहा है FD पर 9 फीसदी का ब्याज, इन्हें मिलेगा फायदा

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल मई में जब से ब्याज दरों में बढ़ोतरी  किया है तब से लगभग सभी बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है. पिछले 5 महीनों में एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव देखने को मिला है. RBI ने  ब्याज दरों में वृद्धि की है तो बैंक में एफडी कराने वाले ग्राहकों को उम्मीद है कि उन्हें भी इसका फायदा मिल सकता है.

वहीं अगर रिजर्व बैंक महंगाई पर नियंत्रण के लिए इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी को जारी रखती है तो बैंक से मिलने वाला कर्ज महंगा हो सकता है, साथ ही बैंक की बचत योजनाओं पर भी ब्याज दर बढ़ेगा. आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति कमेटी की 4 बैठकों में करी 190 बेसिस प्वाइंट इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी कर चुका है.

ये भी पढ़ें- इस बैंक ने बढ़ा दी होम और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें, अब देनी होगी ज्यादा EMI

ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर मिलेगा 9% ब्याज

आरबीआई द्वारा दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का मतलब बैंकों द्वारा एफडी दरों को समान अंतर से बढ़ाना है. इसमें FD की ब्याज दर 7% से बढ़कर 7.5% हो गई है, जिसका मतलब है कि 5 साल के लिए 1 लाख के फिक्स डिपॉजिट पर आपको परिपक्वता पर 3,517 रुपये का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा.

5 महीने के अंदर ब्याज दरों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है. इससे ऐसा लगने लगा है कि अगर इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी कुछ और समय तक जारी रही, तो  भविष्य में यह डबल डिजिट तक पहुंच जाएगी. इससे एफडी पर ब्याज दरें 9% मिल रही  है. एफडी पर 9% की ब्याज दर दी जा रही है. हालांकि 5 महीने की छोटी अवधि के भीतर रेपो दर में 1.9% की वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें-डेबिट कार्ड से कैश निकालने की लिमिट बढ़ाने वाला है यह बैंक, जानिए ATM से कितने पैसे निकाल सकेंगे आप

कई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि आने वाली समय में अभी भी 25-60 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहें है. जब रेपो रेट 4 फीसदी था उस वक्त देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI द्वारा 5 साल की एफडी पर 5.5% की ब्याज दर दी जा रही थी. अगर आने वाले महीनों में रेपो रेट 6.5% तक पहुंच जाती है, तो बैंक आम नागरिकों के लिए FD दर को 9% तक बढ़ा सकता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago