यूटिलिटी

LIC की ये स्कीम है शानदार, सिर्फ एक बार निवेश करने पर जीवनभर मिलेगी 1 लाख रुपए की पेंशन, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

LIC New Policy: रिटायरमेंट के बाद एक ऐसा समय आता है, जब हम काम नहीं कर रहे होते हैं, लेकिन फिर भी हमें अपनी रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करनी होती हैं. ऐसे में रिटायरमेंट की सही प्लानिंग करना बहुत जरूरी होता है. हालांकि, कई बार लोग रिटायरमेंट के लिए बचत नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके लिए नियमित रूप से पैसा जमा करना होगा, जो कई लोगों के लिए मुश्किल होता है.

इस स्थिति में आज हम आपको LIC की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आसान बना सकती है. यह योजना है LIC न्यू जीवन शांति पॉलिसी, जिसमें एक बार निवेश करने पर आपको जिंदगीभर के लिए गारंटीड पेंशन मिलती है. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर महीने या साल भर पैसा जमा नहीं करना होता, बल्कि केवल एक बार निवेश करना होता है.

जीवनभर मिलेगी 1 लाख रुपए की पेंशन

LIC की पास हर उम्र के लोगों को लिए एक नहीं बल्कि कई शानदार पॉलिसी मौजूद है. रिटायरमेंट के लिए इसके कई प्लान काफी फेमस रहे हैं जो रिटायरमेंट के बाद लोगों के फाइनेंशियल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. LIC न्यू जीवन शांति पॉलिसी भी कुछ ऐसी ही स्कीम है. यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है और एक बार निवेश के जरिए रिटायरमेंट के बाद आपको नियमित पेंशन की गारंटी देती है. इस योजना के तहत आप हर साल 1 लाख रुपये की पेंशन पा सकते हैं. यह पेंशन आपको जीवनभर मिलती रहेगी.

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

LIC की इस पेंशन पॉलिसी को कोई भी व्यक्ति 30 साल से लेकर 79 साल की उम्र के बीच खरीद सकता है. इस स्कीम में गारंटी पेंशन के साथ ही लमाम तरह के अन्य बेनेफिट्स भी मिलते हैं. इस प्लान को खरीदने के लिए दो ऑप्शन है जिनमें पहला डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा है डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ है. इसका मतलब यह है कि आप इस योजना का लाभ आप चाहें तो सिंगल प्लान में इन्वेस्ट कर सकते हैं, या चाहें तो कंबाइंड ऑप्शन चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Emergency Alert System से जुड़े सरकार के इस नियम से क्यों फोन निर्माताओं की उड़ गई है नींद? 23 करोड़ मोबाइल फोन्स पर पड़ेगा असर

कैसे पाएं 1 लाख रुपये की पेंशन?

LIC न्यू जीवन शांति पॉलिसी में आप जितना निवेश करते हैं, उसी के आधार पर आपकी पेंशन तय होती है. उदाहरण के लिए, अगर आप 55 साल की उम्र में इस योजना में 11 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो फिर 5 साल के लिए ये होल्ड रहेगा और आपको 60 साल की उम्र के बाद से हर साल 1,02,850 रुपये की पेंशन मिलने लगेगी. इस पेंशन को आप अपनी सुविधा के अनुसार सालाना 6 महीने या फिर मासिक आधार पर भी प्राप्त कर सकते हैं. यह पेंशन आपको जिंदगीभर मिलती रहेगी, यानी जब तक आप जिंदा हैं, आपको नियमित पेंशन मिलती रहेगी.

डेथ कवर और अन्य लाभ

इस पॉलिसी की एक और खासियत यह है कि इसमें गारंटीड पेंशन के अलावा डेथ कवर भी मिलता है. अगर पॉलिसी धारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उनके नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) को पूरी रकम लौटा दी जाती है. उदाहरण के तौर पर, अगर आपने 11 लाख रुपये का निवेश किया है, और आपके निधन के बाद आपके नॉमिनी को 12,10,000 रुपये की राशि दी जाएगी. इससे आपके परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा मिलती है.

इसके अलावा, इस योजना में एक और खासियत है कि आप इसे कभी भी सरेंडर कर सकते हैं. यानी अगर आपको लगे कि आपको पॉलिसी बंद करनी है, तो आप ऐसा कर सकते हैं. इसमें न्यूनतम 1.5 लाख रुपये का निवेश करना होता है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago