Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच शनिवार को कुलगाम के आदिगाम देवसर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी.
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी. बताया, “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.”
जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी. सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बल जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
आपको बताते चलें, हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं. 15 सितंबर को कठुआ जिले के बानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.
पहले आतंकी गतिविधियां पुंछ और राजौरी जिलों तक ही सीमित थी. लेकिन, अब ये जम्मू के अन्य क्षेत्रों में फैल रही हैं. चिनाब घाटी, उधमपुर और कठुआ में भी आतंकी सक्रिय हैं. आतंकवादी वाहनों पर घात लगाकर हमला कर रहे हैं और ग्रेनेड, कवच-भेदी गोलियों के साथ-साथ एम4 असॉल्ट राइफलों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं.
कश्मीर में लगातार चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को पहाड़ों की ओर धकेल दिया है, जहां वह छिप जाते हैं और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए सही समय का इंतजार करते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के रंगपुरी इलाके में पिता ने अपनी 4 दिव्यांग बेटियों के साथ की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
हमीरपुर के बिजली विभाग कार्यालय में महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों का आरोप…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को…
NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…
Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…
Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…
CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…