देश

जम्मू-कश्मीर में ‘भाजपा संकल्प महारैली’ को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, अंतिम चरण में 1 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

Jammu Kashmir Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू कश्मीर में भाजपा की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. यह विशाल रैली जम्मू के एमए स्टेडियम में ‘भाजपा संकल्प महारैली’ के नाम से आयोजित की जा रही है. पीएम मोदी जम्मू डिविजन के सभी 24 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे.

पीएम मोदी के इस रैली के दौरान तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे सभी भाजपा उम्मीदवार मौजूद रहेंगे. ये उम्मीदवार जम्मू डिविजन के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों से चुनाव लड़ रहे हैं. जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में छह और उधमपुर में चार विधानसभा सीटें हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज चौथी बार जम्मू-कश्मीर में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे.

इससे पहले पीएम मोदी ने 14 सितंबर को डोडा में एक रैली को संबोधित किया था. डोडा के बाद उन्होंने 19 सितंबर को श्रीनगर शहर और माता वैष्णो देवी मंदिर के शहर यानि कटरा बेस कैम्प में दो रैलियों को संबोधित किया था.

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए अधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. यातायात विभाग ने रैली में शामिल होने वाले बड़ी संख्या में जुटने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है.

बता दें कि जम्मू डिविजन भाजपा का पारंपरिक गढ़ रहा है. साल 2014 के चुनावों में पार्टी के पास 87 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 25 सीटें थीं और इनमें से अधिकांश सीटें जम्मू डिविजन से थीं.

विधानसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन के बाद, जम्मू-कश्मीर में अब 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 47 घाटी में और 43 जम्मू डिविजन में हैं. इनमें पहली बार 9 अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीटें और 7 अनुसूचित जाति (एससी) सीटें शामिल हैं.

विधानसभा में प्रवासी कश्मीरी पंडित समुदाय और पश्चिमी पाकिस्तान शरणार्थियों से संबंधित पांच मनोनीत सदस्य भी होंगे. इन सभी पांच मनोनीत सदस्यों को केंद्र शासित प्रदेश में सरकार गठन के दौरान वोट देने का अधिकार होगा.

8 अक्टूबर को आएंगे जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजे

आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थियों और वाल्मीकि समाज के लोगों को अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में वोट देने का अधिकार मिल गया है. अनुच्छेद 370 के निरस्त होने से पहले यह लोग केवल लोकसभा चुनावों में ही वोट कर सकते थे.

भाजपा यह चुनाव अकेले लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) गठबंधन में लड़ रहे हैं. जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

2 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

9 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

12 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

21 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

29 minutes ago