रियलमी भारत में हर रेंज के प्रोडक्ट लॉंच करती रहती है. कंपनी अपनी बजट फोन को लेकर काफी फ़ेमस है, और भारत में ये रेडमी ब्रांड को कड़ी टक्कर दे रही है. अगर आप भी रियलमी के प्रॉडक्ट्स पसंद करते हैं, इस बीच आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास बढ़िया मौक़ा है. दरअसल आप रियलमी के बजट में स्मार्टफोन रियलमी C30s पर ग्राहक डिस्काउंट पर ले सकते हैं.
रियलमी.कॉम पर लाइव हुए बैनर से पता चला है कि रियलमी C30s को ग्राहक 7,499 रुपये के शुरुआती कीमत पर ख़रीद सकते हैं. ख़ास बात ये है कि ग्राहकों को इस फोन पर 500 रुपये की छूट भी मिल रही है. इस फोन की अच्छी बात इसकी 5000mAh बैटरी, और फास्ट साइड फिंगरप्रिंट सेंसर है.
ये भी पढ़ें- SmartPhone: जल्द आ रहा है JIO का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर देख हैरान रह जाएंगे आप
रियलमी के इस C30s फोन में 6.5 इंच का और फुल स्क्रीन LCD डिस्प्ले मिल रहा है. Realme C30s फोन का डिस्प्ले 400 यूनिट्स की पीक ब्राइटनेस और 88.7% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ पेश किया जा रहा है. यह Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से भरपूर है.
Realme C30s स्ट्राइप ब्लू और स्ट्राइप ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉंच हो रहा है. कंपनी ने Realme C30s को दो वेरिएंट में लॉंच किया है. ये फोन 2GB रैम के साथ 32GB, 4GB तक रैम के साथ 64GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ मिल रहा है. कंपनी ने बताया कि ये इस सेगमेंट का पहला फोन है, जिसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है
इस फ़ोन में कैमरे के तौर पर 8 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा दिया जा रहा है. स्मार्टफोन में एक वॉटरड्रॉप नॉच भी दिया गया है, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ 1080p 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया जा रहा है.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…