Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Realme: 8000 रु से भी कम कीमत पर मिल रहा है यह स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी

Realme: रियलमी के बजट स्मार्टफोन को पहले से और भी सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. दरअसल ग्राहक रियलमी C30s को काफी अच्छे डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.

Realme

रियलमी भारत में हर रेंज के प्रोडक्ट लॉंच करती रहती है. कंपनी अपनी बजट फोन को लेकर काफी फ़ेमस है, और भारत में ये रेडमी ब्रांड को कड़ी टक्कर दे रही है. अगर आप भी रियलमी के प्रॉडक्ट्स पसंद करते हैं, इस बीच आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास बढ़िया मौक़ा है. दरअसल आप रियलमी के बजट में स्मार्टफोन रियलमी C30s पर ग्राहक डिस्काउंट पर ले सकते हैं.

रियलमी.कॉम पर लाइव हुए बैनर से पता चला है कि रियलमी C30s को ग्राहक 7,499 रुपये के शुरुआती कीमत पर ख़रीद सकते हैं. ख़ास बात ये है कि ग्राहकों को इस फोन पर 500 रुपये की छूट भी मिल रही  है. इस फोन की अच्छी बात इसकी 5000mAh बैटरी, और फास्ट साइड फिंगरप्रिंट सेंसर है.

ये भी पढ़ें- SmartPhone: जल्द आ रहा है JIO का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर देख हैरान रह जाएंगे आप

Realme C30s फोन का फ़ीचर

रियलमी के इस C30s फोन में 6.5 इंच का और फुल स्क्रीन LCD डिस्प्ले मिल रहा  है. Realme C30s फोन का डिस्प्ले 400 यूनिट्स की पीक ब्राइटनेस और 88.7% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ पेश किया जा रहा  है. यह Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से भरपूर है.

Realme C30s स्ट्राइप ब्लू और स्ट्राइप ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉंच हो रहा है. कंपनी ने Realme C30s को दो वेरिएंट में लॉंच किया है. ये फोन 2GB रैम के साथ 32GB, 4GB तक रैम के साथ 64GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ मिल रहा है. कंपनी ने बताया कि ये इस सेगमेंट का पहला फोन है, जिसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है

 Realme C30s फोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी यूनिट और 10W फास्ट चार्जिंग दिया जा रहा है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, 4G LTE, WCDMA, GSM, 3G, 2G, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट का सपोर्ट मिल रहा  है.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital