यूटिलिटी

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ा अगस्त 2026 का डेटा सामने आ गया है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में मोबाइल और 5G एयरफाइबर (FWA) यूजर्स की संख्या में एक महीने के दौरान बढ़ोतरी हुई है. रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (Vi) और सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने वायरलेस सब्सक्राइबर बेस में इजाफा किया, जबकि MTNL के ग्राहकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई.

130.62 करोड़ से बढ़कर 131.22 करोड़ हुए यूजर्स

TRAI के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 के अंत में देश में मोबाइल और एयरफाइबर यूजर्स की कुल संख्या करीब 130.62 करोड़ (1,306.27 मिलियन) थी. अगस्त के अंत तक यह बढ़कर 131.22 करोड़ (1,312.25 मिलियन) हो गई. यानी एक महीने में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर बेस में बढ़ोतरी हुई. मोबाइल यूजर्स की संख्या जुलाई के 1,287.92 मिलियन (128.79 करोड़) से बढ़कर अगस्त में 1,293.43 मिलियन (129.34 करोड़) हो गई. इसमें करीब 0.43 फीसदी की मासिक वृद्धि दर्ज की गई.

5G एयरफाइबर यूजर्स भी बढ़े

देश में 5G एयरफाइबर यानी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) यूजर्स की संख्या में भी इजाफा हुआ. जुलाई 2026 के अंत में इनकी संख्या 1.32 करोड़ (13.21 मिलियन) थी, जो अगस्त के अंत तक बढ़कर 1.34 करोड़ (13.45 मिलियन) हो गई. अगस्त में कुल 2.45 लाख से ज्यादा नए FWA ग्राहक जुड़े. इससे इस सेगमेंट में करीब 1.86 फीसदी की मासिक बढ़ोतरी हुई. देश की वायरलेस टेली-डेंसिटी भी जुलाई के 91.33 फीसदी से बढ़कर अगस्त में 91.69 फीसदी हो गई.

जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा 5G FWA ग्राहक

5G एयरफाइबर के मामले में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बीच मुकाबला जारी है. अगस्त 2026 तक भारती एयरटेल के पास 40.34 लाख (4,034,325) 5G FWA ग्राहक थे. कंपनी ने अगस्त में 96 हजार से अधिक नए ग्राहक जोड़े. वहीं रिलायंस जियो के 5G FWA यूजर्स की संख्या बढ़कर 94.19 लाख हो गई. कंपनी ने एक महीने में 1.48 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जोड़े. दोनों कंपनियों को मिलाकर देश में 5G FWA ग्राहकों की संख्या करीब 1.34 करोड़ (13,453,421) पहुंच गई.

मोबाइल यूजर्स जोड़ने में भी जियो आगे

मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़ने के मामले में भी अगस्त में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा. कंपनी ने एक महीने में 24.01 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े. इसके बाद भारती एयरटेल ने 21.10 लाख, वोडाफोन आइडिया ने 5.06 लाख और सरकारी ऑपरेटर BSNL ने 4.92 लाख नए ग्राहक जोड़े. दूसरी ओर, सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL के ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई. अगस्त में कंपनी के 5,879 ग्राहक कम हुए.

यह भी पढ़ें: रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

हिमाचल प्रदेश को छोड़कर ज्यादातर सर्किल में बढ़े ग्राहक

कुल मिलाकर अगस्त 2026 में देश के मोबाइल ग्राहक बेस में 55.05 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई. TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश के बाकी सभी टेलीकॉम सर्किलों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़ी. आंकड़ों से यह भी संकेत मिलता है कि देश में वायरलेस कनेक्टिविटी और 5G FWA सेवाओं का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

40 seconds ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

8 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

12 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

16 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

30 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

41 minutes ago