यूटिलिटी

Train Cancelled: कोहरा का कहर जारी, 200 से ज्यादा ट्रेनें हुई रद्द, कई चल रहीं लेट

Cancelled Train List: उत्तर भारत समेत देशभर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है. हर दिन अब सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. उत्तर भारत के कई राज्य में घना कोहरा छाया हुआ है, कोहरा रेल यात्रियों की मुश्किल काफी बढ़ा रहा है. घने कोहरे के चलते 212 ट्रेनों को आज पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है तो वहीं 25 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. इसके साथ ही, रेलवे ने 27 ट्रेनों को रिशेड्यूल भी कर दिया है और 18 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी किया गया है. अधिकतर ट्रेनें स्पेशल कैटेगरी में रद्द की गई हैं. वहीं घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने समय से देरी पर चल रही हैं.

रेलवे की वेबसाइट पर अपडेट हुई जानकारी के मुताबिक, कोहरे के अलावा अधिकतर ट्रेनों को परिचालन और मरम्मत के कारण रद्द कर दिया गया है. यदि आप भी इन दिनों सफर करने वाले हैं तो आईआरसीटीसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपने ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं. साथ ही आप कैंसिल यहां पर अपनी ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: क्रिसमस पर और भी ठिठुराएगी ठंड, कोहरा भी होगा घना, इन इलाकों में हो सकती है बारिश

ऐसे ऑनलाइन चेक करें ट्रेन स्टेटस

यदि आज आपको ट्रेन से यात्रा करना है तो आपको घर से स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस (Train Status) एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. यात्री अपने ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट तथा NTES ऐप पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी दी गई है. ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए ये दो महत्वपूर्ण रेलवे वेबसाइट

https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes  

https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2  

कोहरे के कारण 4 घंटे तक ट्रेनें लेट

02569 दरभंगा-नई दिल्ली मार्ग- 03.00 बजे

13483 मालदा टाउन दिल्ली जंक्शन फरक्का एक्सप्रेस- 3.00 बजे

02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल- 03.00 बजे

22465 आनंद विहार- 3.00 बजे

14205 अयोध्या-दिल्ली एक्स.- 4.00 बजे

12391 राजगीर-नई दिल्ली- 03.30 बजे

14007 रक्सौल- आनंद विहार सद्भावना- 4.0 बजे

15658 कामाख्या-दिल्ली, ब्रह्मपुत्र- 03.00 बजे

12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल 01.45 बजे

12402 देहरादून-कोटा एक्सप्रेस- 01:30 बजे

 

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago