यूटिलिटी

Ujjwala Subsidy: दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 600 रुपये में ही मिलेगा उज्ज्वला सिलेंडर

Ujjwala Subsidy Hike: उज्ज्वला स्कीम मोदी सरकार के लिए हमेशा ही क्रांति का दूसरा नाम मानी गई है, जिसके जरिए सरकार ने महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाया है. अब इसी स्कीम को लेकर मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है. मोदी कैबिनेट की मीटिंग में उज्ज्वला योजना पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाने का बड़ा फैसला हुआ है जो कि स्कीम के लाभार्थियों के लिए एक खुशखबरी है. मोदी सरकार के फैसले के बाद अब उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलेंडर 900 की बजाए 600 रुपये में मिलेगा.

बता दें कि पहले उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों को 900 रुपये के एलपीजी सिलेंडर की खरीद पर 200 रुपये की छूट मिलती थी और सिलेंडर 700 रुपये का मिलता था लेकिन अब 200 रुपये मिल रही सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया. ऐसे में अब लाभार्थियों को 900 का सिलेंडर 600 रुपये में मिलेगा.

अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी में इजाफे का यह फैसला आज मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ है. इस बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थे. सब्सिडी बढ़ने की जानकारी बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है.

ये भी पढ़ें- डॉलर, पाउंड और रुपये को पछाड़ अफगानी करेंसी ने किया कमाल, आखिर कैसे तालिबान राज में इतनी मजबूत हुई मुल्क की मुद्रा?

क्या गेमचेंजर होगी ये स्कीम

गौरतलब है कि उज्ज्वला स्कीम मोदी सरकार की एक बेहद ही महत्वकांक्षी स्कीम रही है. इसके जरिए बीजेपी को चुनावों में वोट बैंक का भी बड़ा फायदा देखने को मिला है. ऐसे इस चुनावी सीजन में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिया गया ये फैसला मोदी सरकार के लिए एक गेमचेंजर हो सकता है.

बता दें कि पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या देशभर में 9.6 करोड़ से ज्यादा हो गई है. ऐसे में एक बड़ी आबादी को इस केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का फायदा मिलने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

2 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

7 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

34 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

36 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

36 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

55 minutes ago