UP News: अब पेंशन की जानकारी के लिए बुजुर्गों को नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, बस करें एक कॉल

UP News: अब पेंशन को लेकर यूपी के बुजुर्गों या उनके परिजनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. उनके लिए सरकार ने ऐसी सुविधा कर दी है कि उनको जरा-जरा सी जानकारी के लिए मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही बाबुओं के इर्द-गिर्द घूमना पड़ेगा. शासन स्तर से 14567 नंबर जारी किया गया है, जिस पर पेंशन सम्बंधी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी.

अक्सर देखा गया है कि पेंशन के लिए बुजुर्गों के साथ ही उनके परिवार वालों को भी तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है. जरा-जरा सी जानकारी के लिए विभागों व मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं. हाल ही में एक खबर सहारनपुर से सामने आई थी, जहां पेंशन को लेकर एक बुजुर्ग विकास भवन के चक्कर काट-काट के परेशान थे, लेकिन उनकी समस्या नहीं कट रही थी. ये तो बानगी भर है. इसी तरह पेंशन को लेकर प्रदेश के जिलों से तमाम खबरें सामने आती रहती हैं.

पेंशन सम्बंधी जानकारी देने व लेने के लिए सबसे ज्यादा परेशान दिव्यांग बुजुर्ग होते हैं, जो बुजुर्ग होने के साथ ही चलने-फिरने में भी असहाय होते हैं, ऐसे में विभागों व मुख्यालय में बार-बार आना-जाना उनके लिए किसी मुसीबत से कम नहीं. इसकी शिकायतें भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की जाती रही हैं. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर पेंशन निदेशालय ने 14567 टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है. इस नम्बर पर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कॉल कर पेंशन सम्बंधी पूरी जानकारी ली जा सकती है.

पेंशन की जानकारी के लिए विभाग ने पूरी जिम्मेदारी दो लोगों को दी है, जो कि पेंशनर्स से संपर्क पर रहेंगे. व्हाट्सएप पर दस्तावेज मंगवाने के साथ जरूरत पड़ने पर घर जाकर पेंशन संबंधी काम में बुजुर्गों की मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें- UP News: बर्थडे पार्टी में बुलाई गई डांसर से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार, एक फरार

पूरी खबर पढ़ें एक नजर में

-पेंशन की जानकारी के लिए बुजुर्गों को अब जिला मुख्यालय के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर.

-टोल फ्री 14567 नंबर पर ले सकेंगे पेंशन की जानकारी.

-सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कॉल कर ले सकेंगे जानकारी.

-पेंशन की जानकारी के लिए विभाग ने दो लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है.

ये दोनों लोग पेंशनर्स से संपर्क कर व्हाट्सएप पर दस्तावेज मंगवाने के साथ जरूरत पड़ने पर घर जाकर पेंशन संबंधी काम में मदद करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

6 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

18 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

47 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

47 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

48 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

54 minutes ago