NIA (फाइल फोटो)
PFI Conspiracy Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) राजस्थान में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कथित सदस्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक कोटा, भीलवाड़ा, सवाई, माधोपुर, बूंदी समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी शनिवार तड़के शुरू हुई और फिलहाल जारी है.
सूत्र ने कहा, वे पीएफआई के लिए काम कर रहे थे और संगठन में वरिष्ठ पद पर थे. हाल ही में हमने आरोपियों का बयान दर्ज किया, जिन्होंने हमें उनके बारे में बताया. हमने सबूत भी जुटाए हैं, जिसके बाद छापेमारी की गई. सूत्र ने कहा कि मामले में गिरफ्तारी की संभावना है.
जानकारी के मुताबिक, जिन ठिकानों पर NIA की छापेमारी की गई है, वे संदिग्धों के आवासीय और व्यवसायिक कैंपस हैं. पीएफआई साजिश मामले में 19 सितंबर 2022 को NIA ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था.
ये भी पढ़े:- Lucknow News: लखनऊ वासियों को पानी की किल्लत से जल्द मिलेगी निजात, 24 घंटे सातों दिन मिलेगी सुविधा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान के सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और जयपुर जिलों में एक-एक, कोटा में तीन स्थानों पर संदिग्धों के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों की तलाशी ली. NIA ने कहा कि उन्होंने तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, एयर-गन, धारदार हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए.
NIA ने बताया है कि मामले में आगे की जांच की हम कर रहे है. मामला विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी से जुड़ा हुआ है कि राजस्थान के कोटा के मोहम्मद आसिफ और बारां जिले के निवासी PFI के सादिक सर्राफ में शामिल हैं. दोनों लोग प्रतिबंधित संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं.
-आईएएनएस
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…