Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया.छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in और ubse.co.in पर ऑनलाइन देख सकते है.
इस साल हाई स्कूल में 90.87 फीसदी और इंटरमीडिएट में 86.20 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
हाई स्कूल परीक्षा में 1,09,859 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 99,725 पास हुए.उत्तीर्ण प्रतिशत 90.87 फीसदी रहा, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 88.20 फीसदी और छात्राओं का 93.25 फीसद रहा. बागेश्वर के जतिन जोशी ने 500 में से 496 अंक (99.20 फीसदी) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. टिहरी की कनकलता ने 495 अंक (99 फीसदी) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.तीसरा स्थान उत्तरकाशी के दिव्यम और उधम सिंह नगर की दीपा जोशी ने साझा किया, दोनों ने 494 अंक (98.80 फीसदी) प्राप्त किए.
इंटरमीडिएट परीक्षा में 1,06,345 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 88,518 पास हुए. कुल पास प्रतिशत 86.20 फीसदी रहा.छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.10 फीसदी और छात्राओं का 86.20 फीसदी रहा.देहरादून की अनुष्का राणा ने 493 अंक (98.60 फीसदी) के साथ पहला स्थान हासिल किया.दूसरा स्थान देहरादून के केशव भट्ट और उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने साझा किया, दोनों ने 489 अंक (97.80 फीसदी) प्राप्त किए.तीसरे स्थान पर आयुष सिंह रावत रहे, जिन्होंने 484 अंक (96.80 फीसद) हासिल किए.
छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं. अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण दिक्कत हो, तो एसएमएस या डिजीलॉकर के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. असफल छात्रों के लिए जून 2025 में पूरक परीक्षा आयोजित होगी.
-भारत एक्सप्रेस
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…