लॉन्च से पहले ही हो गया मालूम
Vivo S16 Pro Launch Soon: vivo अपनी S-Series में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. वीवो का ये नया हैंडसेट को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखने को मिला है. वीवो की एस-सीरीज के नए फोन को प्रीमियम और मिड-रेंज सेगमेंट के बीच वाली प्राइस कैटिगिरी में पेश किया जा सकता है. कंपनी के नए फोन को Vivo S16 Pro नाम से लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है.
बता दें कि नया Vivo S16 Pro, वीवो एस15 प्रो का अपग्रेड वेरियंट में मिलने वाला है. वही वीवो एस15 प्रो को चीन में लॉन्च किया गया था. इस फोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 3,399 CNY (करीब 39,000 रुपये) तक हो सकता है. वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरे वेरियंट को 3699CNY (करीब 42,600 रुपये) में आप खरीदा सकते है.
ये भी पढ़ें- Airtel का 5G प्लस नेटवर्क लखनऊ पहुंचा, फिलहाल इन इलाकों में मिलेगी सेवा
वीवो एस16 प्रो स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग से मिली जानकारी के मुताबिक़ फोन को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा. लिस्टिंग के अनुसार, फोन में डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया जा रहा है जो 5G क्षमता के साथ मिलने वाला है. बता दें कि इस प्रोसेसर का उपयोग iQOO Neo 7 SE 5G और OnePlus Nord 3 5G जैसे हैंडसेट में भी किया गया है.
वीवो के फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 MC6 GPU का यूज़ हो सकता है. हैंडसेट में 12GB रैम दी जा रही है. स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 ओएस के साथ और इसके ऊपर OriginOS स्किन दिया जा रहा है. फोन ने गीकबेंच 5 पर सिंगल कोर में 988 और मल्टी कोर टेस्ट में 3721 का स्कोर किया.
मौजूदा समय में Vivo S15 Pro में 6.56 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.7 प्रतिशत, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ है. हैंडसेट में आपको HDR कॉन्टेन्ट के लिए भी सपोर्ट दिया गया है. वीवो के इस नए फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट लेंस दिया गया हैं. हैंडसेट में आगे की ओर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है.
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…
उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…