खेल

Arjun Tendulkar: ‘भूल जाओ तुम सचिन के बेटे हो..’ योगराज सिंह के गुरूमंत्र ने किया कमाल!

Yograj Singh on Arjun Tendulkar: घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम के साथ जुड़ने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शानदार जड़ा. इस पारी के बाद अर्जुन ने एक बड़ा बयान दिया. बता दें, इस खिलाड़ी ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह रणजी डेब्यू में शतक बनाया. सचिन तेंदुलकर ने भी 34 साल पहले शतक के साथ अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत की थी. मुंबई छोड़ने के बाद, अर्जुन ने महान भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेंनिंग ली. युवराज ने कई बार अपने पिता के बारे में बात की है, और उन्होंने बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों में उनके पिता के प्रशिक्षण ने उन्हें भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक बनने में मदद की.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, योगराज सिंह ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें अपने बेटे युवराज सिंह का फोन आया – जिसने उन्हें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को अपने साथ जोड़ने और ट्रेंनिंग देने की बात कही. योगराज ने कहा कि सचिन उनके लिए बड़े बेटे की तरह हैं.

उन्होंने कहा, ‘सितंबर के पहले सप्ताह में मुझे युवी का फोन आया कि डैड अर्जुन दो सप्ताह के लिए चंडीगढ़ में हैऔर सचिन ने अनुरोध किया है कि क्या आपके पास उसके ट्रेनिंग के लिए समय है. मैं सचिन को ना कैसे कह सकता था, वह मेरे बड़े बेटे की तरह हैं. लेकिन मेरी एक शर्त थी. मैंने युवी से कहा, ‘आप मेरे प्रशिक्षण के तरीके को जानते हैं और मैं नहीं चाहता कि कोई हस्तक्षेप करे.’

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Auction: इन 4 ऑलराउंडर्स की होगी मोटी कमाई, कहीं से भी मैच पलटने का रखते हैं दम!

‘भूल जाओ तुम सचिन के बेटे हो..’

योगराज ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे कहा था कि उन्हें अगले 15 दिनों तक यह भूल जाना चाहिए कि वह सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें कोचों ने इसलिए चुना क्योंकि वह तेंदुलकर के बेटे हैं. मैंने उनसे कहा कि उन्हें अपने पिता की छाया से बाहर निकलने की जरूरत है.

योगराज सिंह के गुरूमंत्र ने किया काम!

योगराज के मुताबिक अर्जुन ने उनके साथ जो दो हफ्ते बिताए वो बूट कैंप की तरह थे. ऑनलाइन कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें अर्जुन को योगराज सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया, जिसमें जिम सत्र भी शामिल थे. योगराज सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ने अर्जुन के लिए अच्छा काम किया, जिन्होंने गोवा क्रिकेट संघ अकादमी में राजस्थान के खिलाफ मैच के दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

25 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

36 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

46 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

55 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago