यूटिलिटी

Vivo V21s 5G: लॉन्च हुआ 128GB स्टोरेज वाला धांसू स्मार्टफोन, 44MP सेल्फी कैमरा से है लैस

Vivo ने अपनी V-Series का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. दरअसल  Vivo V21s 5G कंपनी का नया हैंडसेट है और इसमें AMOLED डिस्प्ले के साथ 8 जीबी रैम जैसे कई फीचर्स मिलने वाले हैं. बता दें कि कंपनी पहले ही ताइवान में Vivo V23 और V25 जैसे फोन उपलब्ध करा चुकी है और अब वीवो वी21एस 5जी से पर्दा उठ चुका है. तो अपको बताते है वीवो वी21एस की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में

Vivo V21s 5G specifications

वीवो वी21एस 5जी में 6.44 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है जो फुलएचडी+ 2404 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करती है.  स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ दिया गया है. स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800U चिपसेट मिलने वाले है. हैंडसेट में 8 जीबी रैम का भी विकल्प दिया गया है.

वीवो के नए फोन में 128 जीबी इनिल्ट स्टोरेज मिलने वाली है. वी21एस ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड FunTouch OS 12 के साथ मिलता है. इस हैंडसेट को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी मिलेगी. जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

Vivo V21s में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OIS सपोर्ट के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है. डिवाइस के बैक पैनल पर OIS के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया हैं. यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करने वाला है.

कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में ब्लूटूथ 5.1, NFC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलने वाले  हैं.  Vivo V21s 5G का डाइमेंशन 159.68 x 73.90 x 7.29 मिलीमीटर और इसका वज़न करीब 177 ग्राम है.  बता दें कि पुराने Vivo V21 5G और नए वीवो वी21एस 5जी में कोई बड़ा फर्क नहीं है.

Vivo V21s 5G price

वीवो वी21एस की कीमत 11,490 डॉलर (करीब 30,000 रुपये) तय की गई है. यह फोन ताइवान में डार्क ब्लू और कलरफुल जैसे रंगों में खरीदने के लिए पेश किए गए है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

21 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago