भारत सरकार देश की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है. इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो कॉरिडोर का उद्घाटन किया है. इस परियोजना के तहत, दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल सेवा शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और त्वरित यात्रा का लाभ मिलेगा.
नमो कॉरिडोर के तहत चलने वाली यह रैपिड रेल ट्रेन दिल्ली से मेरठ तक के सफर को महज 40 मिनट में पूरा करने की क्षमता रखती है. पहले यह ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक चलती थी, लेकिन अब इसे न्यू अशोक नगर से मेरठ तक बढ़ा दिया गया है. न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक के 13 किलोमीटर के रूट पर काम पूरा हो चुका है, और यह अब पूरी तरह से ऑपरेशनल हो गया है.
रैपिड रेल को “नमो भारत ट्रेन” के नाम से भी जाना जाता है. यह ट्रेन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई खास विशेषताओं से लैस है-
नमो भारत ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है. यह ट्रेन 60 मिनट में करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. न्यू अशोक नगर से मेरठ तक यात्रा के लिए स्टैंडर्ड क्लास में 150 रुपये और प्रीमियम क्लास में 225 रुपये का किराया तय किया गया है.
इस परियोजना से मेरठ तक यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बच सकेगा और उन्हें एक तेज़, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…