यूटिलिटी

RuPay और Visa Card में क्या अंतर है? आपके लिए कौन सा कार्ड है बेहतर? यहां जानिए सबकुछ

RuPay vs Visa Card: भारत में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढ़ते जा रहे हैं. जिसके कारण कैशलेस ट्रांजैक्शन का चलन बढ़ता जा रहा है. कार्ड के जरिए लोग कैशलेस ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. लेकिन, जब नया कार्ड लेने की बात आती है तो लोग RuPay और Visa के बीच कंफ्यूजन में रहते हैं. इसके अलावा लोग इस बात को लेकर भी असमंजस में रहते हैं कि कौन सा कार्ड बेहतर है. लेकिन, क्या आप जानते हैं इन दोनों कार्ड के बीच क्या अंतर होता है और कौन सा कार्ड आपके लिए बेहतर है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

RuPay और Visa कार्ड में क्या अंतर है?

वीजा कार्ड के जरिए सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय भुगतान भी किए जा सकते हैं. यानी दुनिया भर में पेमेंट करने के लिए आप इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं RuPay card की बात करें तो इसके जरिए केवल घरेलू भुगतान ही किये जा सकते हैं. यानी भारत के बाहर इस कार्ड के जरिए पेमेंट नहीं किया जा सकता है.

प्रोसेसिंग शुल्क

RuPay डेबिट कार्ड में प्रोसेसिंग शुल्क कम होती है. क्योंकि, इस कार्ड के जरिए आप केवल भारत में ही पेमेंट कर सकते हैं. वीजा डेबिट कार्ड की बात करें तो यह एक विदेशी सहयोगी कार्ड है, जिससे यह रुपे डेबिट कार्ड से थोड़ा अधिक महंगा हो जाता है.

लेनदेन की गति

RuPay डेबिट कार्ड की प्रोसेसिंग स्थानीय स्तर पर होती है, इसलिए यह संभव है कि लेनदेन VISA डेबिट कार्ड की तुलना में तेजी से होगा. अंतर कुछ सेकेंड का ही होगा.

ट्रांजैक्शन स्पीड

ट्रांजैक्शन स्पीड के मामले में रुपे कार्ड की स्पीड वीजा और दूसरे कार्ड की तुलना में तेज होती है. इसका मतलब यह हुआ कि वीजा कार्ड में ट्रांजैक्शन की स्पीड रुपे कार्ड की तुलना में धीमी होती है.

फीस

RuPay डेबिट कार्ड के लिए भारतीय बैंकों को एंट्री फी नहीं देनी पड़ती है. लेकिन, वीजा डेबिट कार्ड के लिए एंट्री फी देनी पड़ती है.

टारगेट कस्टमर

रुपे कार्ड भारत के ग्रामीण परिवेश को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया था. जबकि, भारत में टियर 1 और टियर 2 शहरों में वीजा कार्ड ज्यादा पॉपुलर है.

ये भी पढ़ें: 40 साल की उम्र में सरकार की इस योजना में करे निवेश, हर महीने मिलेगी 50,000 रुपये की पेंशन, जानिए कैसे?

आपके लिए कौन सा कार्ड है बेहतर?

अगर आपको वीजा कार्ड और रुपे कार्ड को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति में है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है. अगर, आप केवल भारत में ट्रांजैक्शन कर रहे हैं तो आपके लिए रुपे कार्ड सबसे अच्छा ऑप्शन है  क्योंकि इसकी प्रोसेसिंग फीस कम है तेज स्पीड के लिए भी एक अच्छा विकल्प है.

अगर आप विदेश की यात्राएं करते हैं या फिर इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करते हैं तो ऐसे में आपके लिए वीजा कार्ड लेना बेहतर होगा. वीजा कार्ड देश-विदेश में आसानी इस्तेमाल किए जाने के साथ-साथ ग्लोबल बेनिफिट के लिए बेहतर विकल्प है. ऐसे में आप दूसरों की सलाह पर नहीं, बल्कि आप कार्ड का कैसे इस्तेमाल करने वाले हैं उसके आधार पर कार्ड चुनें. क्योंकि, अगर आप सिर्फ भारत में ही पेमेंट करने के लिए कार्ड यूज करने वाले हैं तो वीजा कार्ड लेने पर आपको फायदे की जगह नुकसान होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

40 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

2 hours ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

2 hours ago