WhatsApp New Update: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि नए फीचर्स के साथ यूजर्स ज्यादा से ज्यादा चैनल्स और बिजनेस को आसानी से खोज पाएंगे. कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने ‘अपडेट’ टैब के लिए कुछ नए फीचर पेश करने जा रहे हैं.
WhatsApp ने ब्लॉग में लिखा, “हमने पिछले दो वर्षों में इस टैब को आपके लिए WhatsApp पर कुछ नया खोजने की जगह बनाने के लिए काम किया है और अब इसे प्रतिदिन 1.5 बिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं. हम अपने यूजर्स के उत्साह को देखकर प्रेरित हुए हैं और WhatsApp पर एडमिन, संगठनों और व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं.”
ऑफिशियल ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, WhatsApp के ‘अपडेट’ टैब में तीन नए बदलावों को चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और ऐड्स इन स्टेटस के साथ देखा जाएगा. वर्तमान में WhatsApp पर ‘अपडेट्स’ टैब पर यूजर को स्टेटस और चैनल्स की सुविधा मिलती है.
कंपनी ने कहा है कि इस टैब पर ‘चैनल सब्सक्रिप्शन’ के साथ यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल्स को सब्सक्राइब करने के साथ सपोर्ट कर सकते हैं. वे मंथली फीस के साथ चैनल से एक्सक्लूसिव अपडेट्स पा सकते हैं. यह 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद से मोनेटाइजेशन को लेकर WhatsApp का सबसे महत्वपूर्ण कदम है.
इसके अलावा, कंपनी ने कहा, “जब आप डाइरेक्ट्री में देख रहे होंगे तो हम आपको नए चैनल खोजने में मदद करेंगे जो आपके लिए दिलचस्प हो सकते हैं. पहली बार, एडमिन के पास अपने चैनल की विजिबिलिटी बढ़ाने का एक तरीका होगा.”
इसी तरह, WhatsApp की ओर से यूजर्स को स्टेटस में अब ADs भी देखने को मिलेंगे. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, किसी नए बिजनेस को खोजना अब आसान हो जाएगा. स्टेटस में बिजनेस द्वारा प्रचारित किसी प्रोडक्ट या सर्विस को लेकर यूजर आसानी से बिजनेस से बातचीत शुरू कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, एक क्लिक में देखें पूरी डिटेल
-भारत एक्सप्रेस
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…
महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…
FSSAI Food Safety Action: FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते सेवन…
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…