दुनिया

Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, हमले में शीर्ष कमांडर और खामेनेई के करीबी अली शादमानी ढेर

Israel-Iran War: इजरायली सेना की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है. सेना का कहना है कि उन्होंने ईरान पर एक बड़ा हमला किया है. इजरायली सेना (IDF) के मुताबिक तेहरान पर किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei) के करीबी और IRGC के ख़ातम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख मेजर जनरल अली शादमानी की मौत हो गई है. इजरायली सेना ने एक ट्वीट करके यह जानकारी एक्स पर शेयर की.


 

कौन था अली शादमानी?

बता दें कि अली शादमानी (Ali Shadmani) ‘ख़ातम-अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ (Khamar-ul-Anbiya Central Headquarters) का हेड था. इज़रायली सैना के मुताबिक शादमानी ईरान के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर होने के साथ-साथ ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई का बेहद करीबी था. गौरतलब है कि अली शादमानी को इस पद पर हाल ही में नियुक्त किया गया था, वो भी तब, जब शुक्रवार (13 जून) को इजरायल की तरफ से किए गए हमले में इसी पद पर रहे पूर्व कमांडर गुलाम अली राशिद (Ghulam Ali Rashid) की मौत हो गई थी. हालांकि ईरान की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

जोरदार धमाकों से दहल रहा है ईरान

ईरानी राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों से पूरा शहर दहल उठा है. वहीं ईरान भी इजरायल की तरफ से लगातार हो रहे हमलों का डटकर सामना कर रहा है और पलटवार करने पीछे नहीं हट रहा है. ईरान के इस कदम से इजरायल के शहर तेल अवीव में एयर रेड सायरन (Air Raid Siren) बजने लगे हैं. वहीं ईरान ने एक बड़ी घोषणा भी की है कि वह इजरायली भूमि पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है. इस चेतावनी के कुछ ही देर बाद तेल अवीव और पश्चिम यरुशलम (Jerusalem) के ऊपर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी जाने लगी.

खाली होने लगी ईरान की राजधानी तेहरान

बता दें कि इजरायल और ईरान (Israel Iran War) के युद्ध में ईरान को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं जब ईरान ने अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील (Nuclear Deal) पर बात करने से इनकार कर दिया तो अमेरिका ने भी असके खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया. जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप (American President Donald Trump) ने ईरान के लोगों को तेहरान खाली करने की चेतावनी दे डाली. इसकी वजह से ईरान की राजधानी तेहरान (Capital of Iran) में सन्नाटा पसर गया है.

ये भी पढ़ें- इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच ईरान में 1500 से अधिक भारतीय छात्र फंसे, भेजा जा रहा क़ोम,

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

28 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

28 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

44 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

45 minutes ago