Petrol Diesel Price: ईरान और इजरायल (Iran Israel) के बीच लगातार बढ़ते तनाव ने एक बार फिर दुनिया भर में कच्चे तेल के बाजार को झकझोर कर रख दिया है. हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय से किसी तरह के कोई बदलाव देखने को नहीं मिले थे. वहीं, 17 जून, 2025 के लेटेस्ट अपडेट में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. (Petrol Diesel Rate)
मंगलवार (17 जून) को इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने पेट्रोल-डिजल के दाम जारी कर दिए हैं. हालांकि, कई जगहों पर दामों में कोई असर देखने को नहीं मिला है. आने वाले समय में वैश्विक उतार चढ़ाव के चलते कच्चे तेल (Crude Oil Rate)के दामों मे फेर बदल की आसंका जताई जा रही है.
जानें किस शहर में है कितना दाम?
आज पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Rate Today) के दाम कुछ इस तरह हैं:
- नई दिल्ली (New Delhi): पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
- कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
- अहमदाबादः पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
- हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
- जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
- लखनऊ (Uttar Pradesh): पेट्रोल ₹94.69,डीजल ₹87.80
- पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30,डीजल ₹82.45
- इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
- पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
- सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
- नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
क्यों पेट्रोल-डीजल के दामों मे नहीं हो रहे बदलाव?
आपको शायद ये जानकर काफी हैरानी होगी कि मई 2022 के बाद से भारत में पैट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.
इसकी वजह केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से ट्रैक्स में कटौती को माना जाता है. हालांकि, दाम हर दिन अपडेट किए जाते है ताकि किसी भी तरह से अंतरराष्ट्रीय फेरबदल का असर तुरंत दिखाया जा सके.
ये भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदारों के लिए बड़ी राहत, जानें किन राज्यों में आई गिरावट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




