यूटिलिटी

कब आएगा PF के ब्याज का पैसा? EPFO ने दिया ये जवाब

Provident Fund: प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट में जमा राशि पर EPFO द्वारा हर साल ब्याज दिया जाता है. पिछले लंबे समय से ईपीएफओ खाताधारकों को इस बात का इंतजार है कि कब उन्हें अपने पीएफ खाते में ब्याज का पैसा मिलेगा. मौजूदा वित्तिय वर्ष 2022-23 भी अब खत्म होने को है, लेकिन अब तक 2021-22 का ही इस मद में ब्याज नहीं जारी किया गया है. करोड़ों की संख्या में नौकरी करने वालों के खाते में अभी तक ब्याज का पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है.

ट्विटर पर ईपीएफओ से खाताधारक कर रहे शिकायत

इसे लेकर अब PF खाताधारक ट्विटर पर EPFO से इस बात की शिकायत कर रहे हैं. अब इनमें से एक शिकायत पर ईपीएफओ द्वारा इस संदर्भ में जबाव दिया गया है. मौजूदा वित्त वर्ष के लिए EPFO ने पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.1 फीसदी निर्धारित किया है.

EPFO ने ब्याज की राशि ट्रांसफर करने के संबंध में कहा ये

ट्विटर पर आए शिकायतों का जवाब देते हुए ईपीएफओ ने बताया कि जल्द ही EPFO खाता धारकों के खाते में ब्याज की रकम नजर आएगी. EPFO ने अपने ट्विट में ब्याज की पूरी रकम का भुगतान करने की बात कही है. वहीं उसने कहा है कि खाताधारक को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: रेलवे के टूर पैकेज में करें चार धाम की यात्रा, बार-बार नहीं मिलते ऐसे मौके, जानें पूरी डिटेल

घटाया गया ब्याज दर

मार्च 2022 से पहले जहां पीएफ अकाउंट में जमा पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.5 प्रतिशत थी, वहीं अब इसे घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया है. ईपीएफओ के इतिहास में बीते 40 सालों के दौरान इसे सबसे कम ब्याज दर बताया जा रहा है. साल 1977-78 में पीएफ अकाउंट में जमा पर मिलने वाले ब्याज की दर 8 प्रतिशत निर्धारित की गई थी.

हालांकि, इसके बाद सालों तक इसकी दर 8.25 प्रतिशत या उससे अधिक बनी रही. साल 2015-16 में तो ब्याज की दर 8.8 फीसदी थी. खाते में आने वाले ब्याज की रकम के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं. जिनके द्वारा इस बात की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

28 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

50 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

1 hour ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago