यूटिलिटी

Pure Veg कस्टमर्स के लिए Zomato की इस सेवा को लेकर क्यों हो रहा बवाल, जानें पूरा माजरा

Zomato Veg Customers: ऑनलाइन फूड की डिलीवरी करने वाली जोमैटो कंपनी ने अपने वेजिटेरियन कस्टमर्स को नया तोहफा दिया है. जिसमें कस्टमर्स के लिए नई सर्विस लॉन्च की गई है. ये सर्विस बेहद खास होने वाली है जिसका लाभ सिर्फ शाकाहारी खाना खाने वाले लोगों को ही मिल सकता है. दरअसल, ये खास सर्विस सिर्फ उन लोगों के लिए है जो शाकाहारी खाना खाते हैं. जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मंगलवार यानी 19 मार्च को Pure Veg Mode सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की है.

दीपिंदर गोयल ने कही थी ये बात

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने इस सर्विस की घोषणा अपने एक्स पर की है. उन्होंने बताया कि जोमेटो कंपनी भारत में शाकाहारी कस्टमर्स के लिए Pure Veg Fleet की शुरुआत कर रहा है. इसके साथ ही कंपनी के सीईओ गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत में है. हमने ये नई सर्विस लोगों के फीडबैक के आधार पर शुरू किया है. उन्होंने ये भी कहा कि डिलवरी बॉय हरे रंग की शर्ट ही पहनेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर इस घोषणा पर खराब रेस्पॉस आता है तो बम इसमें दुबारा बदल देंगे.

नहीं बदला जाएगा टी-शर्ट का रंग

गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि फूड डिलीवरी दिग्गज के सभी सवार सामान्य लाल रंग की टी-शर्ट पहनेंगे, क्योंकि इसकी नई शुरू की गई ‘ऑल-वेज’ सेवा ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन बहस छेड़ दी है. कई लोगों ने इस कदम की आलोचना की है. “हालांकि हम शाकाहारियों के लिए एक बेड़ा जारी रखेंगे. हमने हरे रंग का उपयोग करके इस बेड़े के जमीनी अलगाव को हटाने का फैसला किया है. हमारे सभी सवार – हमारे नियमित बेड़े और शाकाहारियों के लिए हमारे बेड़े दोनों, लाल रंग पहनेंगे”

ये भी पढ़ें:Gemini AI नहीं देगी लोकसभा चुनाव से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब, गूगल ने इस कारण लगाया बैन

Pure Veg Fleet वाली सर्विस की शुरू

कंपनी के सीईओ ने आगे कहा कि, शाकाहारी खाना खाने वाले ग्राहक इस बात से टेंशन में रहते हैं कि उनका खाना कैसे बनाया जाता है और उनके खाने को कैसे डिलीवरी किया जाता है. इसलिए कंपनी इन सभी प्राथमिकताओं का ध्यान में रखते हुए Pure Veg Fleet वाली सर्विस शुरू करने जा रही है. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया है ये सर्विस किसी धार्मिक या राजनीतिक प्राथमिकता के लिए नहीं किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

59 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago