पप्पू यादव
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में लगातार उलटफेर होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है. पप्पू यादव पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इस ऐलान से पहले पप्पू यादव ने मंगलवार की रात पटना में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की थी. पप्पू यादव ने इस बैठक से निकलने के बाद कहा था कि बीजेपी को जीत से रोकने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं.
बता दें कि पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक की तरफ से प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं. पप्पू यादव बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचे हैं. जहां उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी. उन्होंने ये फैसला राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद लिया है.
वहीं कांग्रेस में पार्टी का विलय करने को लेकर पप्पू यादव ने भी बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के आशीर्वाद के बाद JAP का कांग्रेस में विलय हो गया है.. तेजस्वी यादव और मैं… दोनों मिलकर नीतीश कुमार और पीएम मोदी को हराएंगे. गौरतलब है कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं. इससे पहले रंजीत रंजन सुपौल सीट से सांसद थीं.
वहीं अगर एनडीए की बात करें तो बिहार में सीटों का बंटवारा हो गया है. जिसमें बीजेपी ने इस बार पशुपति पारस को दरकिनार करते हुए चिराग पासवान को तवज्जो दी है. चिराग पासवान को बीजेपी ने 5 सीटें दी हैं. अब चिरग पासवान ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…