यूटिलिटी

पैसे ले जाना भूल गए? ये है ऐसा स्टेशन जहां आप बिना रकम भी ले पाएंगे टिकट, रेलवे से गुड न्यूज

नई दिल्ली: भारत में करोड़ों लोग हर दिन रेल यात्रा करते हैं. हर दिन लोग रेलवे से यात्रा करने से पहले टिकट खरीदना ही पड़ता है. लेकिन कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है कि यात्री अपना पैसा या पर्स घर पर ही भूल जाते हैं. इन परिस्थिति में आपके सामने बड़ी समस्‍या आती है कि अब क्‍या होगा? सफर कैसे पूरा किया जाएगा? आपको बता दें जब ऐसी परिस्थिति हो तो आपको डरने की जरूरत नहीं है. भारतीय रेलवे ने ऐसे लोगों को राहत देने के लिए नई व्‍यवस्‍था शुरू की है. इसके तहत यात्री की जेब में पैसे नहीं होने के बाद भी ट्रेन से सफर कर सकेगा. आइए जानते है विस्तार में-

इंडियन रेलवे की नई सुविधा

रेलवे के डिजिटल इंडिया विजन को ध्यान में रखते हुए आगरा मंडल ने आगरा कैंट स्टेशन पर यह विशेष सुविधा शुरू की है. इस व्यवस्था के तहत अगर किसी व्यक्ति के पास पैसे नहीं हैं तो भी यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी. कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान की गई है.

यह सुविधा एक विशेष कैशलेस काउंटर के माध्यम से प्रदान की जा रही है, जहां एक क्यूआर कोड स्कैनर के साथ किराया डिस्प्ले भी लगाया गया है, जिसमें यात्री स्क्रीन पर अपना किराया देख सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान कर सकते है. जो रेलवे के बीच एक अच्छा इंटरफ़ेस है, और यात्री पारदर्शिता को बढ़ावा देता है.

इन स्टेशनों पर कैशलेस भुगतान कर सकते हैं

इतना ही नहीं, आप आगरा मंडल के सभी स्टेशनों (आगरा कैंट, आगरा किला, मथुरा जंक्शन आदि) पर खाद्य सामग्री खरीदकर क्यूआर कोड के जरिए कैशलेस भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा पार्किंग सुविधा के लिए भी क्यूआर कोड के जरिए कैशलेस तरीके से भुगतान किया जा सकता है.

अगर यात्री पे एंड यूज टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं तो वे इसका भुगतान कैशलेस पेमेंट के जरिए भी कर सकते हैं. कैशलेस भुगतान से यात्रियों का समय बचेगा और पैसे बदलने का झंझट भी नहीं रहेगा. स्मार्ट फोन की बढ़ती उपलब्धता के साथ, क्यूआर कोड/यूपीआई भुगतान सभी के लिए सुलभ और आसान हो गया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago