यूटिलिटी

मोबाइल की तरह ही खतरनाक है WiFi, जानलेवा बीमारियों की बन सकता है बड़ी वजह

Wifi Router: आज के वक्त में इंटरनेट का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है. कोरोना काल के बाद जब से वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज का चलन बढ़ा, तब से वाईफाई राउटर का खूब इस्तेमाल होने लगा है. वाई फाई के जरिए लोगों को तेज रफ्तार इंटरनेट मिलता है लेकिन क्या आपको पता है कि यह तेज रफ्तार इंटरनेट प्रदान करने वाला वाई फाई  आपके जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और इसके जरिए कई आपको कैंसर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं.

दरअसल, कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि कैसे तेज इंटरनेट का रेडिएशन लोगों के लिए घातक हो सकता है. कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है. हालियां रिपोर्ट्स बता रही है कि वाई-फाई राउटर से बहुत हल्का रेडिएशन निकलता है. कुछ समय तक अगर आप डिवाइस के संपर्क में रहते हैं तो कोई नुकसान नहीं लेकिन 24 घंटे और सातों दिन राउटर ऑन रहने के कारण सेहत पर इसका असर देखने को मिल सकता है, जो कि आपको कैंसर की जद तक ले जा सकता है.

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड

वाई फाई से निकलता है खतरनाक रेडिएशन

जानकारी के मुताबिक वाईफाई राउटर से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलने की वजह से कैंसर ही नहीं दिल की बीमारी का भी खतरा बढ़ सकता है. वाई-फाई इस वक्त हर घर की जरूरत बन गया है जिस कारण इसे हटाना भी मुमकिन नहीं हो पाता है.  ऐसे में आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप ही इससे सावधान रहे.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023: भारत vs ऑस्ट्रेलिया मैच में डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बने खिलाड़ी

कैसे सावधान रहे यूजर्स

खास बात यह है कि आपको कभी भी बेडरूम में वाईफाई राउटर नहीं लगवाना चाहिए. बच्चों को वाई फाई राउटर लगे इलाकों से दूर ही रखना चाहिए. इतना ही नहीं, रात को सोते वक्त आपको राउटर को बंद कर देना चाहिए. यहीं नहीं, इंटरनेट का यूज खत्म होने पर भी आप राउटर बंद कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

नीट पेपर लीक केस: किन 14 लोगों पर तय हुए आरोप? कबूलने से इनकारा, अब जानें आगे का रास्ता

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…

11 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने AI डिटेक्टर सॉफ्टवेयर पर उठाए सवाल, बोले- इनके भरोसे छात्रों को दोषी न ठहराएं

हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…

12 minutes ago

जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल

Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…

19 minutes ago

क्या DJ के तेज शोर से जा सकती है जान? जानिए सेहत पर कितना खतरनाक है यह धमाका

शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…

31 minutes ago

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…

1 hour ago