देश

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच बढ़ती शत्रुता पर चिंता व्यक्त की

Jamaat-e-Islami Hind: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा, “हम इज़राइल और फ़िलिस्तीन के बीच हाल ही में बड़े पैमाने पर भड़की शत्रुता से बहुत चिंतित हैं. यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंसा की वर्तमान स्थिति फिलिस्तीनियों के खिलाफ अति-दक्षिणपंथी नेतन्याहू सरकार द्वारा फैलाई गई इजरायली आक्रामकता का परिणाम है, जिसने बच्चों सहित अब तक सैकड़ों लोगों की जान ले ली है. क़ब्ज़ा करने और बस्तियां बसाने की इजरायली नीतियां और अक्सा मस्जिद का उत्तेजक अपमान इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता के किसी भी गंभीर प्रयास से वंचित कर रहा है.

संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चाहिए कि वे तुरंत कार्रवाई करें. तनाव को सामान्य किया जाना चाहिए और यहूदी बस्तियों के विस्तार को तुरंत रोका जाना चाहिए. हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी आह्वान करते हैं कि वह इजरायल को गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ असंगत युद्ध शुरू करने के बहाने के रूप में इन घटनाओं का उपयोग करने से रोके.

‘भारत सरकार फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करे’

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद गांधीजी की प्रसिद्ध उक्ति ‘फिलिस्तीन फिलिस्तीनियों का है, जैसे इंग्लैंड अंग्रेजों का है’ पर विश्वास करती है जो भारत की सदियों पुरानी नीति का आधार रही है. जमाअत चाहती है कि भारत सरकार फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करे, फ़िलिस्तीनियों को अपना राज्य स्थापित करने में मदद करे और क्षेत्र में शांति लाने के लिए अपने वैश्विक प्रभाव का उपयोग करे.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नीट पेपर लीक केस: किन 14 लोगों पर तय हुए आरोप? कबूलने से इनकारा, अब जानें आगे का रास्ता

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…

44 seconds ago

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने AI डिटेक्टर सॉफ्टवेयर पर उठाए सवाल, बोले- इनके भरोसे छात्रों को दोषी न ठहराएं

हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…

2 minutes ago

जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल

Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…

9 minutes ago

क्या DJ के तेज शोर से जा सकती है जान? जानिए सेहत पर कितना खतरनाक है यह धमाका

शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…

21 minutes ago

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…

1 hour ago