Earth Bursting
Earth Bursting : कोयला नगरी धनबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, यहां तेज आवाज के साथ धरती फटी और इसमें 3 घर समा गए. हालांकि, ऐसी घटना शहर में पहली बार नहीं घटी है. इससे पहले भी कई मकान, मंदिर-मस्जिद जमींदोज हो चुके हैं. सड़के धंस रही हैं. जिंदगियां दीवारों में दफन हो रही हैं. इसकी वजह है 100 साल से अधिक समय से कोयले का अंधाधुंध खनन. कोयला के लिए धनबाद की धरती को खोखला कर दिया गया है.
बता दें कि धनबाद में अंडरमाइन फायर करीब करीब 8 दशक से दहक रही है. शहर के अलग-अलग इलाकों में माइनिंग होती हैं. अक्सर वहां जमीन से निकलता धुआं और आग की लपटें शाम को दिख जाती है. लेकिन फिर भी लोग सब्सिडेंस प्रोन जोन में सौ साल से भी ज्यादा समय से रह रहे हैं और वहां से हटना नहीं चाहते.
रविवार को एक बार फिर से धनबाद की धरती फटी. पलक झपकते ही धरती की गोद में 3 घर समा गए. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना धनबाद के जोगता 11 की बताई जा रही है. भू धंसाव वाली जगह से गैस का रिसाव भी हो रहा है. आसपास के लोग डरे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: इजरायल में हाहाकार, हमास का खूनी खेल… घर में घुस कर मारने वाली खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ भी फेल!
बता दें कि धरती फटने की घटना के बाद लोग अपने-अपने बच्चों के साथ आंदोलन पर उतर आए हैं. लोगों ने आउट सोर्सिंग कंपनी का परिवहन कार्य रोक दिया गया है. कनकनी कोलियरी के पीओ नारायण प्रसाद पूरी प्रबन्धकीय टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं. उन्होंने घटना का जायजा लेने के बाद स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की. करीब 20 फीट का गहरा गढ़ा बन गया है. जान जोखिम में डालकर घर के मालिक अपना सामान बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…