यूटिलिटी

Poco C50 की एंट्री से सस्ते स्मार्टफोन की जंग होगी तेज! इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च

POCO C50: स्मार्टफोन की निर्माता कंपनी POCO अपनी C-सीरीज में अब एक और नया सस्ता स्मार्टफोन POCO C50 लॉन्च करने जा रही है, इस बात का खुलासा करते हुए कंपनी ने खुद ही किया है. बजट सेगमेंट में आने वाले इस के डिजाइन से लेकर कैमरे तक पर पूरा फोकस किया जा रहा है. इतना ही नहीं इसमें बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है जोकि पूरा दिन आपका साथ देगी. तो आइये जानते हैं इस नए फोन से जुड़े कुछ जरूरी फीचर्स और साथ ही कितनी हो सकती है इस फोन की कीमत .

कब होगा लॉन्च

Poco C50 स्मार्टफोन को भारत में नवंबर के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है. पोको ने पुष्टि की है कि नया बजट स्मार्टफोन पोको सी50 देश में नवंबर के आखिरी सप्ताह में  एंट्री करने वाला है.  Poco ने फिलहाल आने वाले स्मार्टफोन के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं किया है. लेकिन स्मार्टफोन को ‘budget disrupter’ कह सकते है. नया पोको फोन, 2021 में भारत में लॉन्च हुआ था जो Poco C31 का अपग्रेड वेरियंट था.

मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

रिपोर्ट्स की माने तो  नए POCO C50 में MediaTek Helio G85 चिपसेट दी जा सकती है. इस फोन में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जबकि सेल्फी के लिए  5MP का कैमरा दिया जा रहा है. इस फोन में 5000mah से लेकर 6000 mAh तक की बैटरी मिल रही है. इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. यह एक बजट फोन के रूप में आने वाला है जोकि डेली यूज़ के लिए अच्छा साबित होगा. लेकिन अब ये देखना होगा इस फोन को किस कीमत में पेश किया जायेगा.

कंपनी के अनुसार, आने वाले C-Series स्मार्टफोन में खासतौर पर कैमरा परफॉर्मेंस, मल्टीमीडिया और बैटरी लाइफ पर फोकस किया जा रहा है. वहीं अभी तक फोन की पहली झलक सामने नहीं आई है, लेकिन पोको सी50 को स्लीक डिजाइन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही  है. इससे पहले हैंडसेट को IMEI डेटाबेस वेबसाइट पर मॉडल नंबर 220733SPI के साथ देखा गया था.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 minute ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

16 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

42 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

42 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

59 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago