मनोरंजन

Hasin Jahan: हसीन जहां के खिलाफ अश्लील पोस्ट मामले में सख्त हुआ कलकत्ता HC, YouTube से पोस्ट हटाने को कहा

Calcutta High Court Ordered: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को YouTube (यूट्यूब) से भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीन (Hasin Jahan) जहां के खिलाफ अश्लील comments पोस्ट नहीं करने के लिए मना किया. साथ ही इससे पहले भी जो कंटेंट पोस्ट किए गए थे उन्हें भी डिलीट करने के निर्देश जारी किए.

कलकत्ता अदालत (Calcutta High Court) ने अपने आदेश में हसीन जहां (Hasin Jahan) से पुलिस को उन कंटेंट पोस्ट के बारे में बताने के लिए कहा जो उन्हें अपमानजनक लगती हैं, ताकि वे YouTube (यूट्यूब) से उन्हें हटाने के लिए कह सकें.

Justice राजशेखर मंथा (Justice Rajasekhar Mantha) ने कहा कि ऐसे ट्रोल्स की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करना गलत होगा. हसीन जहां के वकील आशीष कुमार चौधरी ने बताया कि मॉडल (Model) और अभिनेत्री (Actress) ने 2019 में यह कहते हुए हाई कोर्ट (High Court) का रुख किया था. कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  के साथ चल रही कानूनी लड़ाई के कारण उन्हें और उनकी नाबालिग बेटी को YouTube और फेसबुक पर ट्रोलिंग, धमकी और डराने-धमकाने का शिकार होना पड़ा था.

बता दें कि मोहम्मद शमी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू दिया था. उस इंटरव्यू में शमी ने हसीन जहां को लेकर अपने विचार प्रकट किए थे. आरोप है कि उस इंटरव्यू के बाद शमी के समर्थकों ने हसीन जहां के बारे में इंटरनेट पर आपत्तिजनक पोस्ट किए. हसीन जहां को धमकियां भी दी गईं.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने हसीन जहां के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए फेसबुक (Facebook) और यूट्यूब (YouTube) को लिखा था. पुलिस के मुताबिक, फेसबुक ने हसीन जहां के खिलाफ वाली पोस्ट हटा दीं, लेकिन यूट्यूब (YouTube) पर पोस्ट बने रहे.

हसीन जहां के वकील ने बताया, मोहम्दम शमी भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हैं. उनके फॉलोवर्स ने सोशल मीडिया पर हसीन जहां के खिलाफ आपत्तिजनक comments किये है. और धमकियां के साथ अश्लील फोटो पोस्ट किए.

हसीन जहां और उनकी बेटी को डराया धमकाया

आशीष कुमार चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि हसीन जहां और उनकी नाबालिग बेटी को सड़कों पर डराया और धमकाया गया. इस घटना को हसीन जहां ने लालबाजार साइबर अधिकारियों को जानकारी दी.

हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.इसलिए हसीन जहां को मजबूरन हाई कोर्ट जाना पड़ा.

जिम्मेदारी नहीं निभाने का पुलिस पर आरोप

बता दें कि सुनवाई के दौरान हसीन जहां की ओर से वकील आशीष कुमार चौधरी ने कहा कि हसीन जहां एक अभिनेत्री हैं. उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करना साइबर एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है. वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस को सही कार्रवाई करनी चाहिए थी, जो पुलिस ने नहीं की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago