उत्तर प्रदेश

UP News: बलिया में अवैध वसूली में थानाध्यक्ष सहित 18 पुलिसकर्मी निलंबित, आवास भी सील; एसपी-एएसपी ट्रांसफर

बिहार-बलिया बॉर्डर के नरही थाना क्षेत्र में ट्रकों से अवैध वसूली में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बलिया में बड़ी कार्रवाई हुई है. एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ की संयुक्त टीमों ने छापामार कर बलिया के थाना नरही अंतर्गत भरौली तिराहा पर अवैध वसूली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है.

मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता उजागर हुई है. तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष नरही एवं चौकी प्रभारी कोरंटाडीह सहित तीन उपनिरीक्षक (Sub Inspector), तीन मुख्य आरक्षी (Head Constable), 10 आरक्षी (Constable) तथा एक आरक्षी चालक को निलंबित किया गया है.

एसपी-एएसपी का ट्रांसफर

बलिया एसपी देव रंजन वर्मा और एएसपी दुर्गा शंकर तिवारी का ट्रांसफर कर उनको वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है. इसके साथ ही सीओ सदर शुभ शुचित को निलंबित कर दिया गया है. नरही थानाध्यक्ष और कोरंटाडीह पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ उनकी संपत्ति के संबंध में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं.

छापेमारी के दौरान तीन पुलिसकर्मी भाग गए, जबकि दो पुलिसकर्मी सहित 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया है. निलंबित पुलिसकर्मियों के आवास को सील करते हुए सभी के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है.

तीन पुलिसकर्मी मौके से भागे

आजमगढ़ डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया, ‘नरही क्षेत्र, यूपी-बिहार के बॉर्डर के अंतर्गत एक तिराहे पर काफी समय से ट्रक से अवैध वसूली की सूचना मिल रही थी. इसमें कुछ पुलिसकर्मी की संलिप्तता की खबरें भी आ रही थी. उच्चस्तरीय निर्देश पर बुधवार रात एडीजी जोन वाराणसी और मेरे द्वारा सादे वस्त्र में इसकी रेकी की गई और फिर सुनियोजित तरीके से रेड की गई. इसमें काफी लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जबकि तीन अन्य मौके से भाग गए.’

उन्होंने आगे बताया कि भरौली तिराहे के आगे एक पुलिस चौकी से भी अवैध वसूली की जा रही थी. थाना प्रभारी नरही समेत पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.


ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा मार्ग के खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश पर लगी रोक जारी रहेगी: सुप्रीम कोर्ट


14 बाइक, 25 मोबाइल फोन बरामद

डीआईजी ने बताया कि छापेमारी में 37,500 रुपये और 14 मोटरसाइकिल, 25 मोबाइल फोन तथा दो नोट बुक बरामद हुई है. इन दो नोट बुक में विगत रात्रि एवं उससे पूर्व के कई दिन एवं रात्रियों में पास कराए गए ट्रकों का विवरण अंकित हैं.

ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि ये लोग प्रतिवाहन 500 रुपये वसूलते थे और एक दिन में करीब एक हजार वाहनों से वसूली करते थे. जिन ट्रकों से वसूली की जाती थी, उनमें बालू, मिट्टी और कोयला होता था. ये सभी ट्रक बिहार से आते थे.

रेड बुधवार (24 जुलाई) रात करीब 1:30 बजे हुई. वाराणसी एवं आजमगढ़ से कुल पांच टीमें भरौली तिराहे पर पहुंची, जहां ट्रकों से पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही वसूली की सूचना सही पाई गई. मौके से कॉन्स्टेबल हरदयाल सिंह गिरफ्तार हुआ, जबकि हेड कॉन्स्टेबल विष्णु यादव और आरक्षी दीपक मिश्रा तथा आरक्षी बलराम सिंह भाग गए. पुलिसकर्मियों द्वारा निजी व्यक्तियों का दलाल के रूप में इस्तेमाल कर वसूली की जा रही थी. छापेमारी में 16 दलाल भी पकड़े गए.

प्रकरण में कुल कार्रवाई

थानाध्यक्ष नरही सब इंस्पेक्टर पन्नेलाल, चौकी प्रभारी कोरंटाडीह राजेश कुमार प्रभाकर सहित सात पुलिसकर्मी (हेड कॉन्स्टेबल हरिदयाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल विष्णु यादव, कॉन्स्टेबल सतीश गुप्ता, कॉन्स्टेबल दीपक मिश्रा, कॉन्स्टेबल बलराम सिंह एवं 16 दलालों के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है.

उपरोक्त मुकदमें में दो पुलिसकर्मी कॉन्स्टेबल हरिदयाल सिंह थाना नरही, कॉन्स्टेबल सतीश गुप्ता चौकी कोरंटाडीह एवं 16 दलाल गिरफ्तार किए गए. प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने पर थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल और चौकी प्रभारी कोरंटाडीह राजेश कुमार प्रभाकर को निलम्बित किया गया है.

गिरफ्तार दलाल

1. रविशंकर यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जिला बलिया.

2. विवेक शर्मा पुत्र स्व. शिवशंकर शर्मा, निवासी ग्राम कोटवा नारायणपुर, थाना नरही, जिला बलिया.

3. जितेश चौधरी पुत्र श्रीराम चौधरी, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जिला बलिया.

4. वीरेंद्र राय पुत्र दयाशंकर राय, निवासी अर्जुनपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र बक्सर, बिहार.

5. सोनू सिंह पुत्र परशुराम सिंह, निवासी कथरिया, थाना नरही, जनपद बलिया.

6. अजय कुमार पांडेय पुत्र राजेंद्र पांडेय, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरहीं, जिला बलिया.

7. वीरेंद्र सिंह यादव पुत्र स्व. रामनगीना यादव, निवासी सारीमपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र बक्सर, बिहार.

8. अरविंद यादव पुत्र श्रीराम यादव, निवासी भरौली, थाना नरही, जिला बलिया.

9. उमाशंकर चौधरी पुत्र स्व. दीनानाथ चौधरी, निवासी भरौली, थाना नरही, जिला बलिया.

10. जवाहिर यादव पुत्र त्रिवेणी यादव, निवासी भरौली, थाना नरही, जिला बलिया.

11. धर्मेंद्र यादव पुत्र मुंशी यादव, निवासी ग्राम अमाव, थाना नरही, जिला बलिया.

12. विकास राय पुत्र संतोष राय, निवासी ग्राम चंडेस, थाना कुढ़नी, जनपद कैमूर, बिहार.

13. हरेंद्र यादव पुत्र पारस यादव, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जिला बलिया.

14. सलाम अंसारी पुत्र वकील अंसारी, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जिला बलिया.

15. आनंद कुमार ठाकुर पुत्र शिव बहादुर ठाकुर, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जिला बलिया.

16. दिलीप कुमार यादव पुत्र स्व. दीपचंद यादव, निवासी ग्राम राजापुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जिला गाजीपुर.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

20 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

55 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago