देश

विजय माल्या ने Fraud किया 6 हजार करोड़ का, लेकिन Modi Government ने वसूल लिए 14 हजार करोड़, अब भगोड़े ने खुद लगाई गुहार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिनों संसद में जानकारी दी थी कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धोखाधड़ी से जुड़े विभिन्न मामलों में 22,000 करोड़ रुपये की वसूली की है. इसमें भगोड़े व्यापारी विजय माल्या से 14,131 करोड़ रुपये की वसूली भी शामिल है. वित्त मंत्री के संसद में दिए गए इस बयान के बाद विजय माल्या (Vijay Mallya) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उसने ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

Vijay Mallya ने लिखा?

विजय माल्या ने लिखा, “डेब्ट रिकवरी ट्राइब्यूनल ने किंगफिशर एयरलाइंस के लोन को 6,203 करोड़ रुपये आंका था, जिसमें 1,200 करोड़ रुपये का ब्याज भी शामिल था. लेकिन वित्त मंत्री ने संसद में यह बताया कि 6,203 करोड़ रुपये के बदले 14,131 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई. फिर भी मैं एक आर्थिक अपराधी हूं.” उन्होंने कहा, “जब तक यह साबित नहीं होता कि कैसे और क्यों ईडी ने दोगुने से ज्यादा रकम की वसूली की, मैं राहत का हकदार हूं और इसके लिए मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगा.”

बैंकों से की थी धोखाधड़ी

ईडी ने माल्या के खिलाफ कई मामलों की जांच शुरू की थी, जिनमें आरोप था कि उन्होंने बैंकों से लोन लेकर धोखाधड़ी की और शेल कंपनियों के माध्यम से यह पैसा विदेश भेजा. 2015 और 2016 में कई जांच शुरू की गईं, जिनमें माल्या द्वारा करीब 11,290 करोड़ रुपये की अवैध आय की पहचान की गई. इनमें से 5,040 करोड़ रुपये की संपत्ति 2016 में कुर्क की गई थी. माल्या को उस समय अपराधी घोषित कर दिया गया था और वह भारत से भाग गए थे.

2019 में भगोड़ा घोषित

ईडी ने अपनी जांच के दौरान कई देशों से सहायता मांगी और विभिन्न संपत्तियों को जब्त किया. इनमें फ्रांस में 1.6 मिलियन यूरो की संपत्ति भी शामिल है. 2019 में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया, और उनके प्रत्यर्पण के लिए यूके में कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के चलते उनका भारत लौटना अब तक संभव नहीं हो पाया.

यह भी पढ़ें- आंबेडकर को लेकर बयान पर Amit Shah का पलटवार- मेरे इस्तीफे से Congress को कोई फायदा नहीं होगा

2021 में एक विशेष न्यायालय ने आदेश दिया कि 14,130 करोड़ रुपये की संपत्तियां, जिसमें ब्याज भी शामिल था, बैंकों को वापस कर दी जाएं. यह संपत्तियां अपराध से संबंधित आय के रूप में जब्त की गई थीं. इसके बावजूद, माल्या अभी भी यूके में हैं और उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अभी जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago