Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Meerut: 20 रुपये में गंजे सिर पर बाल उगाने का दावा…हजारों की संख्या में पहुंचे लोग, सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह मामला तब सामने आया जब रविवार को इन आरोपियों ने लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर में बाल उगाने का दावा करते हुए एक भीड़ इकट्ठी की

Meerut

20 रुपये में बाल उगाने का किया था दावा.

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा करते हुए दवाइयां बेच रहे थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सलमान, इमरान और समीर हैं, जो दिल्ली और बिजनौर के निवासी बताए जा रहे हैं. ये आरोपी दिल्ली, बिजनौर, हरियाणा और उत्तराखंड में लोगों को धोखा देकर लाखों रुपये कमा चुके हैं.

पुलिस ने की शिकायत

यह मामला तब सामने आया जब रविवार को इन आरोपियों ने लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर में बाल उगाने का दावा करते हुए एक भीड़ इकट्ठी की. इस दौरान, शादाब राव नामक एक व्यक्ति ने इनकी धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में की. शादाब ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दवा और तेल लगाकर लोगों के सिर पर बाल उगाने का दावा किया, जिससे कई लोगों को खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं हुईं.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शादाब राव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई शहरों में इस तरह के कैंप लगा चुके हैं. हालांकि, इन्हें कुछ समय बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- Viral Video: डिग्री मिलने के बाद ‘गोरी तोर चुनरी बा झलकउवा…’ पर थिरकते दिखे BHU के छात्र

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी. सीओ कोतवाली, आशुतोष कुमार ने कहा कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, और पुलिस जल्द ही मामले में और जानकारी साझा करेगी.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital