Arvind Kejriwal Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपियों ने धमकी के साथ ही 7 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी भी मांगी है. इस गंभीर मामले में दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने और 7 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. विधायक जरनैल सिंह की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने 6 नवंबर को केस दर्ज किया है और साइबर सेल की टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए तकनीकी जांच में जुटी हुई है.
दिल्ली के तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह को अज्ञात शख्स की ओर से लगातार धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिले थे. इन धमकियों के मिलने के तुरंत बाद, विधायक ने गत 6 नवंबर को मोहाली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंप दी है, और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आरोपी के हरियाणा के रोहतक से जुड़े होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
शिकायतकर्ता विधायक जरनैल सिंह के अनुसार, उनके मोबाइल पर आए कॉल्स और व्हाट्सएप संदेशों (जिन पर प्रोफाइल नेम ‘एच’ प्रदर्शित हो रहा था) में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया गया. फोन करने वाले ने दो टूक शब्दों में कहा कि अरविंद केजरीवाल को सात करोड़ रुपये देने के लिए कहा जाए, अन्यथा उन्हें और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मार दिया जाएगा. आरोपी ने कॉल के साथ उसी नंबर से मैसेज भेजकर धमकी को दोहराया भी.
घटना के सामने आने के बाद ‘आप’ हलकों में चिंता बढ़ गई है. विधायक जरनैल सिंह ने आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), आईपी लॉग और लोकेशन तुरंत ट्रेस करने की मांग की है. इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा को तत्काल बढ़ाने की अपील की गई है. गौरतलब है कि इससे पहले साल 2024 के मई महीने में भी मेट्रो कोच के अंदर लिखकर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है.
यह भी पढ़ें-यूपी की सियासत में नया धमाका! साथ आए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी, सपा-बसपा के लिए खतरे की घंटी?
-भारत एक्सप्रेस
Pending Cases in India: देश की अदालतों में करोड़ों लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए…
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने…
टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. जानिए कवि…
Moringa Soup: सर्दियों के दिनों में स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने और सेहत बनाने के…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन…