उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : सात फेरों के बाद दुल्‍हन को लाया ससुराल, शादी की रस्‍में पूरी होने से पहले ही घर में फंदे पर लटका दूल्‍हा

शिवांग तिमोरी | इटावा, यूपी


उत्‍तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दुखद घटना हुई है. वहां एक युवक की शादी हुई थी, सात फेरों की रस्‍म के बाद दुल्‍हन उसके घर पहुंची. हालांकि, सुहागरात से पहले उस युवक ने जान दे दी. उसका शव फंदे से लटका मिला. दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

संवाददाता ने बताया कि यह मामला इटावा के थाना उसरहार क्षेत्र का है, जहां रिटायर्ड फौजी ज्ञान सिंह के छोटे बेटे सत्येंद्र की बारात 2 जुलाई को घर से बड़ी धूमधाम के साथ पास के ही गांव के लिए निकली थी. रात में बैंड-बाजा बारात हुआ और फिर विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ. इसके बाद 3 जुलाई को दोपहर 2 बजे दुल्हन को विदा कराकर सभी लोग वापस लौट आए. इधर घर में खुशी का माहौल था. शादी के बाद की रस्में पूरी की जा रही थीं.

घर पर शाम को डीजे का प्रोग्राम था, दूल्हे के दोस्त-यार धमाल मचाने वाले थे. खुद दूल्हे ने डीजे बुक करने के लिए पैसे दिए थे. लेकिन परिवार सारी खुशियां उस वक्त उजड़ गईं जब पता चला कि दूल्हा सत्येंद्र दूसरी मंजिल में बने कमरे में फांसी के फंदे से झूल गया है. घर के लोगों ने कमरे में देखा तो वो फंदे पर झूलता मिला. आनन-फानन उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया. दूल्हे की मौत से घर में मातम छा गया. दुल्हन ने अभी पति का चेहरा भी सही से नहीं देखा था. शादी की खुशियां चंद घंटे बाद ही मातम में बदल गईं.

बड़े भाई ने कहा- छोटे की मौत की वजह पता नहीं

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई जितेंद्र कुमार ने कहा, “मेरे छोटे भाई की जान चली गई, 2 तारीख को ही उसने शादी की थी, 3 तारीख को घर लौटकर आए थे, घर में शादी की रस्में चल रही थी, उसके बाद पता चला कि फंदे से लटका हुआ था. इसकी वजह अभी तक समझ नहीं आ रही है.”

जितेंद्र कुमार ने कहा, “मेरे छोटे भाई ने खुद पैसे किए थे कि डीजे करके लेकर आओ, सब लोग डीजे लेकर आ गए थे और मैं सो रहा था, मुझे तो कुछ पता ही नहीं था. मुझे बाद में जगाया गया, मुझे घर में सब रोते-बिलखते दिखे…”

पुलिस अधिकारी ने कहा- जांच पड़ताल जारी

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतपाल सिंह ने कहा, “एक सत्येंद्र नामक व्यक्ति की सूचना मिली थी कि उसने फांसी लगाई है, उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और अभी पोस्टमार्टम हो रहा है जिसके बाद बॉडी परिजनों को सुपुत्र कर दी जाएगी, जानकारी के मुताबिक कल ही शादी करके घर लौटे थे दुल्हन लेकर इसके बाद ही सुसाइड की सूचना मिली थी, वहीं पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है…”

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago