टीम इंडिया (फोटो- IANS)
Team India’s T20 World Cup Victory Parade In Mumbai: भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. टीम इंडिया ने 17 साल बाद इस फॉर्मेट में दूसरी बार विजेता बनी. इस जीत के बाद भारतीय टीम अपने वतन लौट आई है. देश लौटने के बाद टीम इंडिया से सबसे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उसके बाद मुंबई में बीसीसीआई की ओर से आयोजित विक्ट्री परेड में सभी शामिल हुए.
“भारतीय टीम को कोचिंग देना और उन्हें वर्ल्ड कप जीतने में मदद करना हमारा सौभाग्य. आप सभी का यहां पर आने के लिए शुक्रिया. इन लड़कों ने जो किया, वो अविश्वसनीय है. रोहित शर्मा ने शानदार नेतृत्व किया. मैं इस प्यार को मिस करूंगा. आज जो हमने देखा वो काफी अद्भुत है. ये प्रशंसक ही क्रिकेट को खेल बनाते हैं.”- राहुल द्रविड़
रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में हार्दिक की गेंदबाजी की जमकर तारिफ की और कहा, उन्हें सलाम, उन्होंने डेविड मिलर का कैच लेने के लिए सूर्या की भी तारीफ की. हिटमैन ने कहा कि शॉट हवा के विपरीत खेला गया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने हवा में उछालकर कैच लपका.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में कहा कि सभी का शुक्रिया. जब से हम देश लौटे हैं, तब से यह शानदार रहा है. ये ट्रॉफी पूरे देश के लिए हैं. पीएम से मिलना काफी सम्मान की बात थी. बीसीसीआई और टीम की ओर से मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. इस समय मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं.
वानखेडे़ स्टेडियम और उसके आसपास भारी संख्या में फैंस की मौजूदगी को देखते हुए स्टेडियम में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
बीसीसीआई ने विजय जुलूस के स्टार्ट होने के बाद मरीन ड्राइव और स्टेडिमय में उमड़ी सैलाब की वीडियो शेयर की है.
भारतीय टीम की एक झलक पाने के लिए लाखों के तादाद में क्रिकेट फैंस मुंबई के मरीन ड्राइव पर जुटे गए हैं. सभी इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहे हैं. इधर, वानखेड़ स्टेडियम में भी हजारों फैंस वर्ल्ड चैंपियंस टीम का इंतजार कर रहे हैं.
मरीन ड्राइव पर क्रिकेट फैंस का उमड़ा सैलाब तो मुंबई पुलिस ने लोगों से की खास अपील
भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें- BCCI ने PM Modi को दी ‘नमो’ इंडिया लिखी हुई स्पेशल जर्सी
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…