उत्तर प्रदेश

आगरा में अमोनिया गैस लीक से मची चीख-पुकार, 80 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती, कोल्ड स्टोर पर बड़ा एक्शन

जय प्रकाश सिंह


Agra Ammonia Gas Leak: आगरा के पिनाहट इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के कुकथरी गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हवा में अचानक मौत बनकर अमोनिया गैस घुलने लगी. देखते ही देखते पूरा इलाका गैस की तीखी बदबू से भर गया और लोगों का दम घुटने लगा. हालत यह हो गई कि अपनी जान बचाने के लिए ग्रामीण घरों को खुला छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे. इस हादसे में अब तक करीब 70 से 80 लोगों की तबीयत खराब होने की खबर है, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अचानक फैली बदबू और छा गई दहशत

गांव वालों के मुताबिक, गुरुवार को सब कुछ सामान्य था, तभी अचानक एक अजीब सी तीखी गंध हवा में महसूस हुई. शुरुआत में किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सांस लेना दूभर हो गया, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई.

आशंका जताई जा रही है कि गांव के पास ही स्थित एक कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है. बदबू इतनी तेज थी कि लोग एक मिनट भी अपने घर के अंदर नहीं रुक सके.

खेतों तक पहुंचा रेस्क्यू

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर दौड़ पड़ीं. जिलाधिकारी (DM) अरविंद मल्लप्पा बंगारी खुद मोर्चा संभालने गांव पहुंचे. उनके साथ एडिशनल सीपी राम बदन सिंह और डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. चूंकि ग्रामीण दहशत के मारे खेतों में छिपे हुए थे, इसलिए उन्हें ढूंढकर सुरक्षित बाहर निकालने में प्रशासन को काफी पसीना बहाना पड़ा. दर्जनों एंबुलेंस की मदद से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

ये भी पढ़ें- कोल्ड स्टोर से लीक हुई अमोनिया; आगरा में 40 लोगों की बिगड़ी तबीयत,मौके पर पहुंचे डीएम

कोल्ड स्टोर पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल

इस घटना के बाद इलाके के कोल्ड स्टोर्स में सुरक्षा मानकों को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर गैस रिसाव कैसे हुआ? क्या वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे? प्रशासन अब इन पहलुओं की जांच कर रहा है. फिलहाल, इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है और विशेषज्ञों की टीम रिसाव के स्रोत को पूरी तरह बंद करने में जुटी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

16 minutes ago

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

54 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

1 hour ago