संवाददाता- शुभम सिंह, आजमगढ़
आजमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर भेदभाव का लगाया आरोप कहा आजमगढ़ के विकास के लिए हम सदैव तत्पर हैं. तरवां थाना में कुछ दिन पूर्व हुई दलित सन्नी की मौत को उन्होंने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात भी कही देश में भाजपा सरकार 400 सीट जीत लेती तो आज हर गली सड़क पर नंगी तलवारे बंदूके देखने को मिलती जो आगरा में हुआ है.
सरकार बड़े उद्योगपतियों से मिलकर किसान का हक मार रही और सामानों का मुख्य उद्योगपति तय कर रहा है. किसान के गेहूं को सस्ता खरीदवाने का कार्य मौजूदा सरकार कर रही है किसान की मेहनत का सही दाम नहीं मिल रहा.
बंगाल के मुर्शिदाबाद की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा देश में कही भी दंगा हो घटना हो मैं उसकी निंदा करता हूं सामान्य नागरिक ऐसा कृत्य नहीं कर सकता. आगरा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बदले की भावना से कार्य नहीं करते.
हमे संविधान पर भरोसा है हमे कोई भीड़ इकठ्ठा नहीं करनी सरकार ही फर्जी है. बीजेपी के कहने पर ग्रह चलते हैं ऐसा कहीं होता है क्या महाकुंभ में मरने वाले हिंदुओं का आंकड़ा ही नहीं बता पाई. सरकार पीड़ित की मदद से भागती रही हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश का जितना विकास किया भाजपा 8 वर्षों में नहीं कर पाई.
ये भी पढ़ें: बेतिया में अपहरण के बाद छात्र की बेरहम हत्या, 10 लाख की फिरौती न मिलने पर अपराधियों ने ली जान
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…