उत्तर प्रदेश

‘दीये, मोमबत्ती पर क्यों खर्चना’, अखिलेश यादव का दिवाली की रोशनी पर सवाल या सरकार निशाना?

Akhilesh Yadav Statement On Diwali: एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव और दूसरी ओर दिवाली का उत्सव दोनों ही इन दिनों देश में छाए हुए हैं. इस बीच नेताओं के बयान अलग से ही सुर्खियां बना रहे हैं. इसीक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवाली से ठीक पहले बिजली कटौती और राज्य के विकास के मुद्दों पर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक बयान दिया तो सराकार को घायल करने की जगह में काफी हद तक जनता के धार्मिक भाव को आहत करने लगे हैं.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार को ‘निकम्मी’ बताते हुए कटाक्ष किया कि जनता को बिजली की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में हर जगह ट्रैफिक जाम और कचरे की समस्या पर तंज कसते हुए स्मार्ट शहर घोषित करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की है.

‘दीये, मोमबत्ती पर क्यों खर्चना’

दिवाली पर बिजली कटौती को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता. लेकिन, मैं भगवान राम के नाम पर एक सुझाव ज़रूर दूंगा. पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान सभी शहर जगमगा उठते हैं और यह महीनों तक चलता है.

हमें उनसे सीखना चाहिए. हमें दीयों और मोमबत्तियों पर पैसा क्यों खर्च करना पड़ता है और इसके लिए इतना सोचना क्यों पड़ता है? हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? हम यह सुनिश्चित करेंगे कि और भी खूबसूरत रोशनियां हों.

ये भी पढ़ें: PK ने खोला राजगद्दी का रहस्य! बताया तेजस्वी, चिराग या प्रशांत किशोर कौन होगा ‘रियल किंगमेकर’?

Akhilesh Yadav ने सरकार को घेरा

बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका की आलोचना करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह प्रचार करने के बजाय फूट डाल रहे हैं. उन्होंने एनडीए सरकार पर नफ़रत फैलाने, नकारात्मक विचार रखने और नागरिकों के एक समूह को बहिष्कृत करने का आरोप लगाया. कुल मिलाकर, अखिलेश ने न केवल उत्तर प्रदेश में बिजली, ट्रैफिक और स्मार्ट सिटी के दावों पर सरकार को घेरा है, बल्कि बिहार में NDA की चुनावी रणनीति को भी निशाने पर लिया है, जिससे दोनों राज्यों का राजनीतिक पारा और चढ़ गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago