Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘माननीय आदित्यनाथ को जन्मदिन की सौहार्दपूर्ण मुबारकबाद’, अखिलेश यादव ने देर रात ऐसे दी यूपी CM योगी को बधाई

अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर ‘मुबारकबाद’ दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने ‘मुबारकबाद’ शब्द पर सवाल उठाए और ‘शुभकामनाएं’ देने का सुझाव दिया.

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Yogi adityanath birthday wishes: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर गुरुवार देर रात को बधाई दी. अखिलेश ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “मा. आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की सौहार्दपूर्ण मुबारकबाद!”

हालांकि, उनके इस बधाई संदेश में ‘मुबारकबाद’ शब्द के इस्तेमाल ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अखिलेश के शब्द चयन पर सवाल उठाए. कुछ ने लिखा कि सनातन धर्म में ‘मुबारकबाद’ की जगह ‘शुभकामनाएं’ शब्द का प्रयोग किया जाता है. एक यूजर ने टिप्पणी की, “हिंदुओं में शुभकामनाएं होती हैं, मुबारकबाद नहीं.”

वहीं, कुछ ने इसे मजाक का रूप दे दिया, जैसे कि एक यूजर ने लिखा, “ऐसे विश करने से अच्छा तो भूल ही जाते भैया.” कुछ लोगों ने ‘मौलाना अलीशेख यदुमुल्ला’ कहकर भी तंज कसा.

इसके बावजूद, अखिलेश का यह संदेश उनके और योगी आदित्यनाथ के बीच राजनीतिक सौहार्द का प्रतीक भी माना जा रहा है.

पिछले साल सीएम योगी ने भी अखिलेश को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं, जिसमें उन्होंने प्रभु श्री राम से उनके लिए प्रार्थना की थी. इस बार अखिलेश के शब्दों ने जहां सौहार्द का संदेश दिया, वहीं शब्द चयन ने विवाद को जन्म दे दिया. यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक और भाषाई बहस को हवा दे रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest