इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-26 के लिए होने वाले चुनावों का बिगुल बज चुका है. आज, बृहस्पतिवार 26 जून 2025 से विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है. इसके साथ ही, एल्डर्स कमेटी और चुनाव समिति की बैठक में सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड और जमानत राशि का विस्तृत ब्यौरा भी जारी कर दिया गया है.
मुख्य चुनाव अधिकारी राधाकांत ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के पास 20 वर्ष का अधिवक्ता अनुभव होना अनिवार्य है और पिछले तीन वित्तीय वर्षों में उन्हें कम से कम 25 मुकदमों में अपीयरेंस दर्ज कराना होगा. इस पद के लिए जमानत राशि ₹75,000 निर्धारित की गई है.
इसी क्रम में, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का अनुभव और 20 मामलों में अपीयरेंस अनिवार्य है, जिसकी जमानत राशि ₹40,000 होगी. उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए 10 वर्ष का अनुभव और 15 मामले अनिवार्य किए गए हैं, प्रत्येक पद के लिए ₹30,000 की जमानत राशि तय की गई है.
महासचिव पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव और 20 मामलों में अपीयरेंस की शर्त है, जिसके लिए ₹55,000 की जमानत राशि रखी गई है. कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को 10 वर्ष का अनुभव और 15 मामले होने चाहिए, जिसके लिए ₹15,000 की जमानत राशि निर्धारित है.
संयुक्त सचिव (3 पद) और संयुक्त सचिव (महिला) दोनों पदों के लिए 5 वर्ष का अनुभव और 15 मामले अनिवार्य हैं, प्रत्येक के लिए ₹15,000 की जमानत राशि होगी. वहीं, गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव और 10 मामले आवश्यक हैं, जिसके लिए प्रति पद ₹8,000 की जमानत राशि देनी होगी.
इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र बृहस्पतिवार, 26 जून 2025 से बुधवार, 2 जुलाई 2025 तक खरीद सकते हैं. नामांकन फॉर्म सुबह 10 बजे से शाम 04:00 बजे तक कार्यालय स्थित काउंटर नंबर 3, 4 और 5 से ₹100 का भुगतान कर प्राप्त किए जा सकते हैं. नामांकन पत्रों के साथ ही निर्धारित जमानत राशि भी इन्हीं काउंटरों पर जमा की जाएगी.
बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी राधाकांत ओझा के साथ चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र मिश्र और अनिल भूषण भी मौजूद रहे. यह चुनाव बार एसोसिएशन के अगले कार्यकाल के लिए नई टीम का चुनाव करेगा, जो सदस्यों के हितों का प्रतिनिधित्व करेगी.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला प्रॉपर्टी खरीददारों के लिए चेतावनी, सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं मिलेगा मालिकाना हक
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…